काफ़ी लंबे इंतजार के बाद बॉलीवुड के करण-अर्जुन यानी शाहरुख खान और सलमान खान एक फ़िर बड़ी स्क्रीन पर एक साथ नजर आए फ़िल्म ट्यूबलाइट में । आपको बता दें कि सलमान खान अभिनीत फ़िल्म ट्यूबलाइट में शाहरुख खान ने जादूगर गोगो पाशा की भूमिका निभाई है । और अब सलमान खान आनंद एल राय की आगामी फ़िल्म, जिसमें शाहरुख बौने का किरदार अदा कर रहे हैं, में गेस्ट अपीरियंस देकर शाहरुख खान के इस जेस्चर को लौटा रहे हैं ।

अब खबरें आ रही है कि शाहरुख खान इस बात से बहुत खुश हैं कि सलमान खान ने आनंद एल राय की फ़िल्म में अपनी गेस्ट अपीरियंस दी है । सलमान खान के इस जेस्चर से खुश होकर शाहरुख खान ने सलमान खान को एक शानदार कार उपहार में दी । मंगलवार की दोपहर, जब सलमान खान फ़िल्म के सेट पर पहुंचे तो शाहरुख ने उन्हें हाल ही में लॉंच हुई शानदार कार उपहार में देकर हैरान कर दिया । इसे देकर अब ऐसा लगता है कि शाहरुख खान और सलमान खान के बीच ब्रोमांस धीरे-धीरे बढ़ रहा है और यकीनन ये उनके चाहने वालों के लिए किसी उपहार से कम नहीं होगा ।

फ़िल्मों की बात करें तो, सलमान खान टाइअगर जिंदा है के अगले शूटिंग शेड्यूल के लिए मोरक्को रवाना होंगे । इस फ़िल्म को अली अब्बास जफ़र द्दारा निर्देशित किया जा रहा है । इस फ़िल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ़ भी नजर आएंगी । यह फ़िल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।

बहरहाल, इम्तियाज अली की आगामी फ़िल्म जब हैरी मेट सेजल, जो कि 4 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, के प्रमोशन शुरू होने से पहले शाहरुख खान फ़िलहाल आनंद एल राय की आगामी फ़िल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं ।