जैसा की सभी को पता है कि रणवीर सिंह स्विट्ज़रलैंड टूरिज्म के ब्रांड एम्बेस्डर है । रणवीर सिंह का नाम कई बडे ब्रांड्स के साथ जुड़ा हुआ है और अब उनके नाम एक और कारनामा जुड़ गया है । स्विट्ज़रलैंड टूरिज्म ने रणवीर को सम्मान देने का एक अनूठा तरीका निकाला है । जी हां स्विट्ज़रलैंड टूरिज्म ने रणवीर सिंह के नाम पर एक ट्रेन चलाने का फ़ैसला किया है ।

स्विट्ज़रलैंड टूरिज्म ने रणवीर सिंह को दिया सम्मान
रणवीर की लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए, स्विस टूरिज्म ने रणवीर के सम्मान में ये नायाब काम किया है । स्विस टूरिज्म ने रणवीर की नाम की एक ट्रेन का ऐलान किया है । इस सम्मान को पाने वाले रणवीर पहले अभिनेता है । जानकार ने बताया कि, "रणवीर सिंह की स्विट्जरलैंड में काफ़ी बड़ी फ़ैन फ़ोलोइंग है और उनकी फ़िल्म को मिली जबरदस्त सफ़लता से उनकी फ़ैन फ़ोलोइंग में इजाफ़ा हुआ है । रणवीर स्विस टूरिज्म के ब्रांड एंबेस्डर है और उनके नाम पर ट्रेन का चलाना उनकी ग्लोबल सफ़लता का जश्न मनाना है ।''
स्विट्ज़रलैंड पर्यटन और स्विस ट्रैवल सिस्टम ने भारत के पर्यटकों को रिझाने के लिए 'रणवीर ऑन टूर' लॉन्च की है, ताकि वो उनके देश में आए । यह ट्रेन स्विस आल्प्स को कवर करते हुए शानदार गोल्डन लाइन में चलेगी । इस ट्रेन का उद्घाटन खुद रणवीर द्दारा 30 अप्रैल को किया जाएगा ।
फ़िल्मों की बात करें तो, रणवीर की पिछली रिलीज फ़िल्म पद्मावत ने शानदार सफ़लता अर्जित की । पद्मावत में रणवीर के अभिनय को चौतरफ़ा सराहना मिली । रणवीर जल्द ही करण जौहर की फ़िल्म सिम्बा में सारा अली खान, जो इस फ़िल्म के साथ अपना डेब्यू कर रही है, के साथ नजर आएंगे । आपको बता दें कि सिम्बा के साथ रणवीर रोहित शेट्टी के साथ पहली बार काम कर रहे है ।
यह भी देखें : …और इस तरह रणवीर सिंह बने खूंखार अलाउद्दीन खिलजी | पद्मावत
रणवीर की आगामी फ़िल्म जोया अख्तर के साथ गली बॉय है जिसमें वह आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे । इसके अलावा रणवीर कबीर खान की महत्वाकांक्षी फ़िल्म क्रिकेट, 83 में भी नजर आएंगे ।
















