ब्रिटेन के शाही राजकुमार प्रिंस हैरी अभिनेत्री, हॉलीवुड अभिनेत्री मेगन मर्केल 19 मई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे है । ये शाही जोड़ा साल 2016 से गुप्तरूप से एक दूसरे को डेट कर रहा है और बीते साल दोनों के रिश्ते को ऑफ़िशियल करते हुए नवंबर 2017 में प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की सगाई हुई । क्योंकि मेगन एक अभिनेत्री हैं इसलिए उनकी शादी में कई हॉलीवुड कलाकार शामिल होंगे और उन्हीं में से एक होंगी बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा । बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को इस शाही शादी में शामिल होने का मौका मिलेगा ।

प्रिंस हैरी-मेगन मर्केल की शाही शादी में शामिल होंगी प्रियंका चोपड़ा लेकिन दुल्हन की सहेली बन कर नहीं बल्कि…

प्रियंका चोपड़ा और मेगन मर्केल एक दूसरे की सहेलियां हैं

प्रियंका और मेगन एक दूसरे से सालों पहले एली मैगजीन ईवेंट के दौरान मिली थी और तभी से ये दोनों काफ़ी अच्छी दोस्त है । सोशल मीडिया पर दोनों की दोस्ती के कई नजारे देखने को मिले, और इसने इस खबर को हवा दे दी कि प्रियंका इस बहुप्रतिक्षित शादी का हिस्सा बनेंग़ी । लेकिन इस बारें में कोई ऑफ़िशिल ऐलान नहीं हुआ, लेकिन अभी पिछले हफ़्ते ही प्रियंका ने फ़ाइनली इस राज से पर्दा उठाया और कहा कि, हां वह इस शाही शादी में शामिल होंगी । कैली और रायन के साथ अपने लाइव इंटरव्यू में प्रियंका ने इस सवाल के जवाब में कहा, कि 'हां, मैं उस शादी में जा रही हूं "

 

दोनों एक दूसरे को काफ़ी सालों से जानती हैं

आगमी विवाह संस्कार के बारें में बात करते हुए प्रियंका ने इस बात को साफ़ किया कि, वह इस शादी में शामिल जरूर होंगी लेकिन ब्राइड्समेड (दुल्हन की सहेली) बनकर नहीं । पीपल्स मैगजीन से बातचीत करते हुए प्रियंका ने कहा कि, ''मैं मेगन और उसके जीवन में आने वाले इस बड़े दिन के लिए बहुत खुश हूं । यह बदलाव सिर्फ उन दोनों के जीवन में ही नहीं आया है, बल्कि दुनियाभर में सशक्त महिलाओं को आदर्श मानने वालों के लिए भी है और मुझे लगता है कि मेगन में वह क्षमता है ।'

हाल ही में, मेगन को टाइम की 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया गया था । मेगन के बारें में बात करते हुए प्रियंका ने आगे कहा कि, ''वह बस वास्तविक हैं । वह ऐसी युवती हैं जो हमारी और आपकी तरह दुनिया की चिंता करती हैं । मुझे उनमें सबसे अच्छी बात यही लगती है । अपनी सच्चाई के कारण ही वे यहां हैं ।"

यह भी पढ़ें : हो गया ऐलान ! प्रियंका चोपड़ा ही हैं भारत में सलमान खान की हिरोइन, ये रही डिटेल !

खबरों के अनुसार, शादी के बाद शाही सवारी को देखने के लिए आम जनता में से 2000 से अधिक सदस्यों को आधिकारिक तौर पर आमंत्रित किया गया है । मेगन मार्कल और प्रिंस हैरी की शाही शादी, विंडसर लंदन में 19 मई को होगी ।