जैसा की हम सभी को पता है कि सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों सलमान खान के साथ उनके द-बैंग टूर की तैयारियों में जुटी हुईं हैं । इसके अलावा वह एक और अंतर्राष्ट्रीय टूर के लिए खुद को तैयार कर रही हैं, जो कि डरबन में आयोजित होगा ।

सोनाक्षी सिन्हा, जो अपनी आगामी फ़िल्म नूर का प्रमोशन करने के लिए द-बैंग टूर को जल्द ही खत्म करेंग़ी, को अपने सभी कमिटमेंट्स पूरा करने के बाद अपने चहेते स्टार ह्रितिक रोशन के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा । सोनाक्षी, ह्रितिक के लिए अपने प्यार को पहले ही जाहिर कर चुकी हैं जब ह्रितिक डांस रिएल्टी शो नच बलिए में बतौर गेस्ट शामिल हुए थे ।

सोनाक्षी का आगामी डरबन कॉंसर्ट जिसका नाम 'ए नाइट विद स्टार्स रिलोडेड' में न केवल उन्हें परफ़ोर्म करते हुए देखोगे बल्कि इस कॉंसर्ट में ह्रितिक रोशन और माधुरी दीक्षित भी शामिल होंगे जो अपने आकर्षक और ग्लैमरस एक्ट से लोगों का मनोरंजन करते हुए नजर आएंगे ।

हमने सुना है कि, इस कॉंसर्ट के लिए रिहर्सल जल्द ही शुरू होगा । वहीं दूसरी तरफ़, सोनाक्षी सिन्हा, जो इन दिनों अपनी कलाई की चोट से ग्रसित हैं, वो भी अपनी तकलीफ़ को देखते हुए धीरे-धीरे इसकी रिहर्सल शुरू करेंगी ।