दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर, जो इस साल कई सारी फ़िल्मों में नजर आएंगे, को आगामी फ़िल्म में भूतपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का किरदार अदा करने के लिए चुना गया है । यह फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार संजय बारू द्वारा एक संस्मरण पर आधारित होगी ।

एक अखबार की खबर के अनुसार, फ़िल्म का फ़र्स्ट लुक 7 जून को देखने को मिलेगा । इस फ़िल्म को सुनील बोहरा द्दारा प्रोइड्यूस किया जाएगा और स्क्रीनप्ले हंसल मेहता द्दारा लिखा जाएगा । इस फ़िल्म के साथ विजय रत्नाकर गुटे निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखेंगे । इस फ़िल्म की अभी कास्टिंग की जा रही है और अभी तक सिर्फ़ अनुपम खेर को फ़िल्म के लिए चुना गया है ।

सुनील बोहरा, जिसने गैंग्स ऑफ़ वासेपुर व सागिब बीबी और गैंग्सटर फ़िल्म को को-प्रोड्यूस किया था, इस फ़िल्म के लिए पूरी रिसर्च कर चुके हैं । फ़िल्म के लिए ऑडिशन अभी तक चालू हैं और कास्टिंग लगभग अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है । इस फ़िल्म को साल 2018 के अंत और 2019 के चुनावों से पहले रिलीज करने का प्लान हैं । अपने रोल की खबर पर मुहर लगाते हुए अनुपम खेर ने कहा कि जब से उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर को शुरू किया है तब से उन्होंने इस तरह की भूमिकाएं लेने के लिए चुनौतियां से खेला है ।

गौरतलब है कि अनुपम खेर जल्द ही अक्षय कुमार की आगामी फ़िल्म टॉयलेट- एक प्रेम कथा और वरुण धवन की फ़िल्म जुड़वा 2 में नजर आएंगे ।