
इस साल फ़रवरी की शुरूआत में प्यार का पंचनामा फ़ेम लव रंजन ने अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने वाली आगामी फ़िल्म का ऐलान किया जिसमें अजय देवगन मुख्य अभिनेता के तौर पर नजर आने वाले हैं । अब इस फ़िल्म में एक नया नाम और जुड़ गया है और वो है राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री तब्बू का । तब्बू एक बार फ़िर अपने पसंदीदा सह-कलाकार अजय देवगन के साथ स्क्रीन शेयर करती हुईं नजर आएंगी ।
कथिततौर पर, यह कहा जा रहा है कि अजय और तब्बू इस फ़िल्म में एक दूसरे के अपोजिट नजर नहीं आएंगे । बहरहाल अब सुनने में आ रहा है कि फ़िल्ममेकर लव रंजन ने तब्बू के लिए उनके किरदार को खास लिखा है । वहीं दूसरी तरफ़ फ़िल्म के मेकर्स अजय देवगन के अपोजिट किसी अन्य ए-लिस्ट हीरोइन की तलाश में है । दिलचस्प बात ये है कि अजय देवगन और तब्बू, जिसने साथ में 90 के दशक में रोमांटिक फ़िल्में की, ने दृश्यम, फ़ितूर जैसी फ़िल्मों में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आए और अब गोलमाल अगेन में एक बार ये दिखाई देंगे ।
फ़िल्म के बारें में बात करें तो, यह फ़िल्म शहरी रिलेशनशिप के बारें में मजेदार रॉम-कॉम फ़िल्म है । अभी फ़िलहाल इस फ़िल्म का नाम फ़ाइनल नहीं हुआ है लेकिन पता चला है कि इसे पुरस्कार विजेता फ़िल्म एडिटर अकीव अली निर्देशित करेंगे । अकीव अली इससे पहले गैंगस्टर, ये जवानी है दिवानी, बर्फ़ी, वंस अपोन ए टाइम इन मुंबई, अग्निपथ जैसी कई ब्लॉकबस्टर फ़िल्में एडिट कर चुके हैं । इस फ़िल्म को अंकुर गर्ग को-प्रोड्यूस्ड करेंगे और इस फ़िल्म की शूटिंग इस साल के अंत में शुरू होगी ।
फ़िलहाल अज देवगन अपनी आगामी फ़िल्म गोलमाल अगेन में व्यस्त हैं । हाल ही में अजय ने मिलन लुथरिया की फ़िल्म बादशाहो की शूटिंग खत्म की है ।
















