कुछ साल पहले, ये अटकलें लगाई गई थी कि राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक सुजय डहाके ने एक मराठी फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसमें सनी लियोन को कास्ट किया जा सकता है । इस फ़िल्म का नाम वल्गर एक्टिविटी इंक था, यह फ़िल्म सेक्स, पोर्न और वल्गेरिटी के इर्द-गिर्द बुनी हुई थी, लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से यह फ़िल्म शुरू नहीं हो पाई ।

तो अब सनी लियोन के मराठी डेब्यू के बारें में लेटेस्ट अपडेट यह है कि सनी मराठी फ़िल्म में तो नजर आएंगी लेकिन बतौर लीड एक्ट्रेस बनकर नहीं बल्कि आइटम गर्ल बनकर, यानि सनी अब मराठी फ़िल्म में आइटम नंबर करतीं हुईं नजर आएंगी । इस खबर की पुष्टि करते हुए इस फ़िल्म के प्रस्तुतकर्ता अवधूत गुप्ते ने कहा कि चूंकि उनका प्रोजेक्ट बड़ा था, इसलिए उन्होंने सोचा कि इस फ़िल्म में उसे जोड़ा जाए जो लोगों के बीच खासा लोकप्रिय हो । उन्होंने आगे कहा कि, उन्होंने कहा कि सनी के योग्य गीत बनाना वाकई एक बड़ी जिम्मेदारी थी । गाने के बारें में बात करते हुए, बेहद रोमांचित सनी लियोन ने कहा कि वह अपना पहला मराठी गाना अपने फ़ेवरेट कॉरियोग्राफ़र गणेश आचार्य के साथ कर रही हैं, जो कि उनके लिए दोगुना मजा देगा । सनी ने आगे कहा कि गणेश आचार्य हमेशा से ही बहुत अच्छे हुक स्टेप्स लेते है जिससे डांस करने में मजा आ जाता है ।

यह मराठी फ़िल्म,नवोदित निर्देशक विशाल देवरुखकर द्वारा निर्देशित की जाएगी और यह फ़िल्म युवा उन्मुख विषय पर आधारित है ।