
बाहुबली और बाहुबली 2 : द कन्क्लूज़न, ये दोनो ही फ़िल्में तेलगु से हिंदी में डब की गई । अब ये भाषाई यात्रा एक बार फ़िर से लिखी जाने वाली है । जी हां, अब इस फ़िल्म की टीवी सीरिज आने वाली है जिसे हिंदी में दिखाया जाएगा और इसकी शुरूआत साल 2018 की शुरूआत में होगी । बाहुबली की टीवी सीरिज में बाहुबली-द बिगनिंग और बाहुबली 2 : द कन्क्लूज़न की कहानी को दिखाया जाएगा ।
फ़िल्म के प्रोड्यूसर शोबू यारलागड्डा ने खुद इस खबर का ऐलान किया, "बाहुबली अब केवल आंध्र प्रदेश की नहीं रही हैं । अब यह विदेशों तक जा पहुंची है । इसलिए अब हमने इसकी टीवी सीरिज बनाने का फ़ैसला किया है । और यह टीवी सीरिज अनेक भारतीय भाषाओं में प्रसारित की जाएगी । हिंदी क्यों ? क्योंकी यह राष्ट्रीय भाषा है और देश के ज्यादातर हिस्सों में बोली जाती है ।”
जहां तक इस विशाल और भव्य फ़िल्म की बात है तो बाहुबली 2 : द कन्क्लूज़न सिनेमाघरों में रिकॉर्डतोड़ कमाई लरने में लगी हुई है और हर कोई इस फ़िल्म को पसंद कर रहा है । हर दिन यह फ़िल्म एक नया रिकॉर्ड बना रही है और इसी के साथ बॉक्सऑफ़िस पर एक नए मानक स्थापित हो रहे हैं ।
















