सलमान खान के साथ दबंग में अपने फ़िल्मी करियर की शुरूआत करने वाली अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का नाम उनके 9 साल के फ़िल्मी करियर में बमुश्किल किसी स्टार के साथ जुड़ा हो । सोनाक्षी सिन्हा लव अफ़ेयर की खबरों से कोसों दूर रही लेकिन अब इस बारें में खुद सोनाक्षी सिन्हा ने एक चौंका देने वाला खुलासा किया है ।
सोनाक्षी सिन्हा ने कहा वह भी कभी रिलेशनशिप में थी
सोनाक्षी, जो इन दिनों अपनी आगामी फ़िल्म खानदानी शफ़ाखाना के प्रमोशन में जुटी हुई हैं, ने फ़िल्म के प्रमोशन के दौरान खुलासा किया कि, वह भी कभी एक सेलिब्रिटी के साथ रिलेशनशिप में थी लेकिन किसी को इस बात का पता नहीं है । लेकिन इस दौरान सोनाक्षी ने किसी का नाम नहीं लिया । हालांकि सोनाक्षी ने कुछ ज्यादा डिटेल न बताते हुए सिर्फ़ इतना बताया कि उनके माता-पिता चाहते हैं कि वो किसी ‘सुशील लड़के’ को डेट करें और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा कोई नहीं है ।
इसके बाद सोनाक्षी ने प्यार में धोखे के बारें में भी अपनी राय रखते हुए कहा कि, वह किसी भी रिश्ते में चीटिंग नहीं झेल सकती है । यदि उनका बॉयफ़्रेंड उनके साथ चीटिंग करता है तो वह उसे दूसरा दिन देखने के लिए जिन्दा नहीं छोड़ेंगी ।
सोनाक्षी के वर्क फ़्रंट की बात करें तो जल्द ही उनकी आगामी फ़िल्म खानदानी शफ़ाखान सिनेमाघरों में रिलीज होगी । इसके बाद वह सलमान के साथ दबंग 3, और अजय देवगन के साथ भुज : द प्राइड ऑफ़ इंडिया में और अक्षय कुमार व विद्या बालन के साथ मिशन मंगल में दिखाई देंगी ।
















