क्या आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ एक दूसरे को पसंद नहीं करती हैं क्योंकि दोनों के पास एक कॉमन फ़ैक्टर है, रणबीर कपूर ? मीडिया के कुछ महकमो की खबरों के अनुसार, हाल ही में शाहरुख खान द्दारा दी गई दिवाली पार्टी में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ ने एक दूसरे के साथ बेगाना सा व्हवहार किया । हालांकि उसी पार्टी में मौजूद दूसरे मेहमान ने इन खबरों का सिरे से खंडन किया है और इन खबरों को महज 'जो नहीं हुआ है उसमें मसाला जोड़ने' वाली खबर बताया ।

आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ एक दूसरे के साथ काफ़ी सहज है
''कैटरीना और आलिया एक दूसरे के साथ काफ़ी सहज है । दोनों सेम जिम में जाती है । और कैटरीना केवल फिटनेस से संबंधित मामलों पर आलिया को सलाह भी देती है । यही वह जगह है जहां उनकी दोस्ती शुरू हुई । यही वह जगह है जहां यह बनी हुई है ।'' शाहरुख की पार्टी में मौजूद मेहमान ने बताया, जो दोनों अभिनेत्रियों को अच्छी तरह जानता है ।
"वे एक दूसरे के साथ अपनी लव लाइफ़ के बारें चर्चा नहीं करती हैं, या जिन्हें उन्होंने अतीत में डेट किया था या वर्तमान में कर रही हैं । अलिया और कैटरीना द्वारा रणबीर पर चर्चा नहीं की जाती है । ये सभी मसालेदार कहानियां पाठकों को शीर्षक देने के लिए प्रसारित की जा रही हैं । सितारे एक दूसरे से अपनी लव लाइफ़ के बारें में बात नहीं करते हैं ।'' दोस्त ने बतया ।
अतीत में अक्षय कुमार ने रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी को डेट किया था । लेकिन फ़िर भी दोनों अभिनेत्रियां सोशल गेट-टूगेदर में एक दूसरे से काफ़ी अच्छे से मिलती थी और वो भी बिना किसी झिझक के ।
यह भी पढ़ें :BLOCKBUSTER : गर्लफ़्रेंड्स के सामने रणबीर कपूर और रणवीर सिंह ने दिखाया 'ब्रोमांस'
असल में रवीना ने मुझे बताया भी था, ''अजीबता सभी लोगों के दिमाग में है । वे आपको पिछले सामान के बारे में जागरूक करने की कोशिश करते हैं जिसे हम सभी ने बहुत पहले छोड़ दिया था । अरे यार, हम सभी परिपक्व व्यक्ति हैं ।"
















