बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब ग्लोबल स्टार बन चुकी है । सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फ़ैन फ़ोलोइंग देखी जा सकती है । और इसलिए न केवल फ़िल्ममेकर्स बल्कि बड़े-बड़े ब्रांड्स भी उन्हें अपने ब्रांड्स के लिए लेने के लिए आतुर रहते है । प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर इतनी एक्टिव तो नहीं रहती हैं लेकिन वह इंस्टाग्राम से करोड़ों की कमाई जरूर कर लेती है ।WOAH! प्रियंका चोपड़ा इंस्टग्राम पर अपनी एक पोस्ट से 1.86 करोड़ रु कमाती है

प्रियंका चोपड़ा एक पोस्ट से कमाती हैं करोड़ों रु

हाल ही में 2019 की इंस्टाग्राम रिच लिस्ट सामने आई है जिसमें प्रियंका शामिल होने वाली एकमात्र बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं । प्रियंका के इंस्टाग्राम पर 43,038,343 फॉलोअर्स हैं ।

इंस्टाग्राम के शेड्यूलिंग टूल Hopper HQ की लिस्ट में प्रियंका 19वें नंबर पर हैं जबकि सेलिब्रिटीज की बात की जाए तो वो इस लिस्ट में 16वें नंबर पर हैं । प्रियंका को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट करने का 2,71000 डॉलर यानि करीब 1.86 करोड़ मिलते हैं । प्रियंका अपने इंस्टा अकाउंट पर कई बड़े ब्रैंड को इंडोर्स करती हैं ।

लिस्ट में काइली जेनर ने टॉप किया है । वे अपने एक पोस्ट के लिए $1,266,000 चार्ज करती हैं । प्रियंका के अलावा लिस्ट में विराट कोहली का नाम भी शामिल है । वे बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों ही एक लोकप्रिय नाम बन चुकी है ।

यह भी पढ़ें : PHOTO: प्रियंका चोपड़ा ने अपने बर्थडे वेकेशन में दिखाया हॉट बिकिनी अवतार

प्रियंका के वर्क फ़्रंट की बात करें तो वह जल्द ही सोनाली बोस की आगामी फ़िल्म द स्काई इज पिंक के साथ अपना बॉलीवुड कमबैक करेंगी । प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ अपनी तस्वीरों के कारण सोशल मीडिया पर छाई रहती है ।