इस हफ़्ते आने वाली फ़िल्म के साथ क्या राम गोपाल वर्मा और परिणीति चोपड़ा अपना अच्छा कमबैक कर पाने में कामयाब हो पाएंगे ? साल 2008 में आई सरकार राज के बाद राम गोपाल वर्मा के खाते में कोई भी हिट फ़िल्म शामिल नहीं हो पाई । इस बार वह सरकार फ़ैंचाइजी की तीसरी किश्त सरकार 3 ला रहे हैं और वह इसे बॉलीवुड में कमबैक टिकट के तौर पर देख रहे हैं । हालांकि थिएटर चैन वर्मा की सफ़ल फ़ैंचाइजी का स्वागत करने के मूड में दिखाई नहीं देती हैं ।

मुंबई के एक अग्रणी मल्टीप्लेक्स श्रृंखला के एक प्रतिनिधि का कहना है कि, "सरकार 3 को बाहुबली फ़ेक्टर के बिना बेहतर स्क्रीन स्पेस मिल गया होता । लेकिन अब, हम बाहुबली के किसी भी शो को हटाने के इच्छुक नहीं हैं ।"

जाहिरतौर पर यशराज फ़िल्म्स ने इस शुक्रवार रिलीज होने वाली अपनी फ़िल्म मेरी प्यारी बिंदु को दी जाने वाली स्क्रीन के लिए मल्टीप्लेक्स चेन के साथ सौदे में कटौती की है । "यशराज ने बाहुबली रथ द्वारा नई रिलीज के लिए रोडब्लॉक की कल्पना की थी । इसलिए उन्होंने बाहुबली 2; द कन्क्लूजन की रिलीज़ होने से काफ़ी समय पहले अपने लिए स्क्रीन को आरक्षित किया, जो मल्टीप्लेक्स थियेटर को उन्हें अब आवंटित करना होगा, बाहुबली की आंधी के बावजूद । । इसलिए अगर किसी भी फिल्म को इस हफ्ते कोई जगह मिलती है तो वह है मेरी प्यारी बिंदु है ।"

इसके अलावा, बड़ी हॉलीवुड फ्रैंचाइज एलियन: कवनन्ट, जो कि रिवॉले स्कॉट की एलियन श्रृंखला की लेटेस्ट कड़ी है , को फ़ोक्स स्टार स्टूडियो द्दारा थिएर्टरों में रिलीज की जा रहा है । इस फ़िल्म को हिंदी तमिल और तेलुगु में डब किया गया है । इसलिए ट्रेड पंडितों के मुताबिक, बाहुबली 2, एलियन: कोवनेंट और मेरी प्यारी बिंदु के बाद सरकार 3 सिनेप्रेमियों के लिए चौथी पसंद हो सकती है ।

ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन कहते हैं कि, "जिस तरह से बाहुबली उन्माद ने राष्ट्र को पकड़ लिया है, मुझे लगता है कि तीसरे हफ्ते में भी यह फ़िल्म मल्टीप्लेक्स मालिकों की पहली पसंद होगी । वे इस सप्ताह की नई रिलीज की तुलना में बाहुबली को ही वरीयता देंगे । जो घोड़ा रेस में जीत रहा है उस पर दांव लगाना ज्यादा बेहतर है बजाए उसके जो रेस में उतरा नहीं है । इसके अलावा मल्टीप्लेक्स चेन बाहुबली से ज्यादा लाभान्वित होंगे यदि वे तीसरे हफ्ते में भी इसे जारी रखते हैं क्योंकि इससे उनका शेयर प्रतिशत बढ़ता है ।"