कोरोना महामारी के कारण बंद पड़े सिनेमाघरों के चलते डिजीटल प्लेटफ़ॉर्म्स पर रिलीज हो रही फ़िल्मों में अब वरुण धवन और सारा अली खान की कॉमेडी ड्रामा फ़िल्म कुली नंबर 1 का नाम भी जुड़ने जा रहा है । शुरूआत में कहा जा रहा था कि वरुण धवन और सारा अली खान की कुली नंबर 1 सिर्फ़ थिएटर में ही रिलीज होगी, लेकिन मौजूदा हालातों को देखते हुए यह फ़िल्म डायरेक्ट ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर रिलीज होने के तैयारी कर रही है । हाल ही में कुली नंबर 1 के राइट्स ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो को बेचे गए । इतना ही नहीं मेकर्स ने तो इस डील के साथ रिलीज डेट भी फ़ाइनल कर ली है । वरुण धवन और सारा अली खान की कॉमेडी ड्रामा फ़िल्म कुली नंबर 1 का वर्ल्ड प्रीमियर दिवाली के दौरान अमेजॉन प्राइम वीडियो पर होगा ।

वरुण धवन और सारा अली खान की कॉमेडी ड्रामा कुली नंबर 1 अमेजॉन प्राइम वीडियो पर होगी रिलीज, मेकर्स के लिए रहा फ़ायदे का सौदा

वरुण धवन और सारा अली खान की कुली नंबर 1 दिवाली पर होगी रिलीज

“असल में वरुण की फ़िल्म कुली नंबर 1 को पहले थिएटर में ही रिलीज करने का प्लान था लेकिन मौजूदा हालातों, जिसमें ये अभी तक तय नहीं है कि सिनेमाघर पहले ही तरह कब खुल पाएंगे, को देखते हुए लिया गया । अपनी फ़िल्म को डिज़ीटल प्लेटफ़ॉर्म पर डायरेक्ट रिलीज करने का फ़ैसला मेकर्स के लिए काफ़ी मुश्किल भरा रहा । मेकर्स को लगता है कि उनकी कॉमेडी फ़िल्म के लिए दर्शकों को सामूहिक रूप से टीवी या लैपटॉप से चिपकाने का सही मौका दिवाली का है ।” सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया । ये भी बताया कि यदि अब सिनेमाघर खुल गए होते तो ये फ़िल्म 1 जनवरी 2020 को सिनेमाघरों में ही रिलीज होती ।

मेकर्स के लिए कुली नंबर 1 तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बनी

सूत्र ने ये भी बताया कि, वाशु भगनानी द्दारा निर्मित फ़िल्मे, जो अब डायरेक्ट ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर रिलीज हो रही हैं, में ये तीसरी सबसे ज्यादा धनराशि प्राप्त करने वाली फ़िल्म है । “लक्ष्मी बम, भुज - द प्राइड ऑफ़ इंडिया के बाद कुली नंबर 1 तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बनी है निर्माता के लिए । वरुण की स्टार पावर और दर्शकों के बीच फ़िल्म की प्रत्याशा ने इसे बड़ी रकम दिलाने का काम किया । माना कि ये हैरान कर देने वाला फ़ैसला है लेकिन टीम के पास कोई और ऑप्शन नहीं बचा था, क्योंकि सिनेमा हॉल का भविष्य इस समय धूमिल दिख रहा है ।”

यह भी पढ़ें : BREAKING: करण जौहर ने गुड न्यूज के डायरेक्टर की आगामी फ़न फ़िल्म में बनाई वरुण धवन और कियारा आडवाणी की रोमांटिक जोड़ी

हालांकि टीम दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आश्वस्त है, लेकिन भारत भर के प्रदर्शकों के लिए एक अच्छी खबर नहीं है । “इस साल सिनेमा हॉल में किसी भी फिल्म को रिलीज करने का बहुत कम मौका मिला । और यदि अब सिनेमा हॉल खुल भी जाएं तो दर्शक यहां आने से अभी बचेंगे ऐसे में किसी भी फ़िल्म के थिएट्रिकल रिलीज में नुकसान उठाना पड़ेगा । इसलिए कुली नंबर 1 टीम ने इस नुकसान से बचने के लिए यह एक सही फ़ैसला लिया है ।”