
जब से कंगना रानौत ने अपने और ह्रितिक रोशन की रिलेशनशिप को लेकर अपना आक्रामक विवादित इंटरव्यू दिया है तब से वह लगातार सुर्खियों में बनी हुई है । उन्हीं के साथ उनकी बहन रंगोली चंदेल भी अपने बहन के बचाव को लेकर तभी से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है । ट्विटर पर रंगोली का उन सभी, जो कंगना रानौत के खिलाफ़ खड़े हुए, के बारें में अपना गुस्सा जाहिर करना, लगता है उनकी बहन कंगना को रास नहीं आया और इसलिए उन्होंने इस बारें में खुलकर बोला । कंगना बेशक सोशल मीडिया पर नहीं हैं, लेकिन उनकी बहन रंगोली उनकी तरफ से हर बात का जवाब देने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं । इस बारे में जब कंगना से सवाल किया गया, तो उनका जवाब था कि वह रंगोली से ऐसा करने को मना करती हैं, लेकिन वह मानती नहीं है ।
हाल ही में, राष्ट्रीम महिला आयोग और गायिका सोना मोहपात्रा, जिसने कंग़ना रानौत को एक ओपन लैटर लिखा था, को रंगोली चंदेल के गुस्से का शिकार होन पड़ा था क्योंकि उन्होंने कंगना के उस आक्रामक इंटरव्यू को एक पब्लिसिटी स्टंट कह दिया था । इतना ही नहीं, रंगोली ने हाल ही में आदित्य पांचाली की पत्नी ज़रीना वहाब के प्रति भी विस्फोटक ट्वीट्स सीरिज के जरिए आड़े हाथों लिया और कई विस्फ़ोटक खुलासे किए ।
शनिवार के दिन, सिमरन के प्रमोशन के दौरान कंगना रानौत ने अपने इंटरव्यू के बारें में जिसे लोग कैसे पब्लिसिटी स्टंट करार कर रहे हैं, के बारें में खुलकर बोला । इतना ही नहीं उन्होंने अपनी बहन रंगोली चंदेल, जो इन दिनों प्रेगनेंट हैं, के प्रेगनेंट होने के कारण उनमे आए हार्मोनल बदलाव और उनका सोशल मीडिया पर उत्तेजित होने के बारें में भी खुलकर बात की । ट्विटर पर ड्रामे और रंगोली की उन लोगों के प्रति नाराजगी, जो उनकी बहन कंगना रानौत के खिलाफ़ खड़े हुए, के बारें में बोलते हुए कंगना ने कहा कि, "हम बहुत उत्साहित थे, लेकिन उनका पहले गर्भपात हो गया था जिसकी वजह से वह काफ़ी अपसेट थी । लेकिन अब वह फ़िर से गर्भवती हैं और उनका बच्चा नवंबर के पहले महीने आने वाला है जिसे लेकर हम सभी बहुत खुश है । उसका हार्मोनल पीरियड चल रहा है । इसलिए जब मैं उससे ट्वीट करने के लिए मना करती हूं, तो भी वो मेरी सुनती नहीं है । उसे जो सही लगता है, वो ट्वीट कर देती हैं ।”
गौरतलब है कि कंगना रानौत इन दिनों अपनी आगामी फ़िल्म सिमरन की रिलीज की तैयारी में जुटी हुई हैं । हंसल मेहता द्दारा निर्देशित यह फ़िल्म 15 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















