
अभी कुछ दिन पहले, यह बताया गया था कि शाहिद कपूर को टॉयलेट-एक प्रेम कथा के निर्देशक श्री नारायण सिंह की अगली फ़िल्म के लिए साइन किया है । यह फ़िल्म एक सोशल ड्रामा होगी । लेकिन इस फ़िल्म की लीडिंग एक्ट्रेस के बारें में कोई जानकारी सामने नहीं आई थी । लेकिन अब खबर आ रही है कि कैटरीना कैफ ने स्क्रिप्ट में गहरी रुचि व्यक्त की है।
हमने सुना है कि, श्री नारायण सिंह ने हाल ही में कैटरीना कैफ़ से इस फ़िल्म के लिए संपर्क किया है । कैटरीना को स्क्रिप्ट काफ़ी पसंद आई और अपनी टीम से बाकी की जानकारी के लिए वर्क आउट करने के लिए कहा । भले ही कैटरीना इन दिनों अपने दूसरे प्रोजेक्ट में व्यस्त है- ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान के लिए आमिर खान के साथ, टाइगर जिंदा है में सलमान खान के साथ, आनंद एल राय की फ़िल्म के लिए शाहरुख खान के साथ, लेकिन शाहिद कपूर के साथ पहली बार नजर आएंगी ।
संभवत: इस फ़िल्म का नाम होगा, रोशनी, जो एक आम आदमी और पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी के द्वारा भेजे गए लम्बे चौड़े बिल की परेशानी को अलग अंदाज में दिखाने की कोशिश करने की कहानी है । इस फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति की है जिसके पास बेवजह के बिजली के बिल्स आ जाते हैं जिससे वो परेशानी में फंस जाता है । बता दें कि फिल्म के सब्जेक्ट को देखते हुए निर्माताओं ने फैसला किया है कि इस फिल्म का नाम रोशनी होगा । इस फ़िल्म में शाह्दि कपूर वकील की भूमिका में नजर आएंगे जबकि उनके अपोजिट अभिनेत्री उनकी फ़िलोसफ़र और गाइड, जो अन्याय के खिलाफ उनके संघर्ष में उनके साथ खड़ी होती है, का रोल अदा करती है ।
हालांकि श्री नारायण सिंह का कहना है कि उन्होंने अभी तक अपनी फ़िल्म की हिरोइन का चयन नहीं किया है, लेकिन खबर है कि कैटरीना एक बार अपने अमेरिका के टूर से वापस आने के बाद फ़िल्म की बाकी की डिटेल फ़ाइनल होने के बाद ही इस पर साइन करेंगी ।
इस फ़िल्म की स्क्रिप्ट लेखक विपुल के द्वारा लिखी गई है,जिसने अक्षय कुमार अभिनीत राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म रुस्तम के साथ ख्याति प्राप्त की थी ।
















