ये कोई छोटी बात नहीं है कि नई पीढ़ी का कोई अभिनेता पिता का रोल निभाने के लिए राजी हो जाए जबकि वह शादी के लिए तैयार नहीं होता है । वरुण धवन ने श्रीराम राघवन की फ़िल्म बदलापुर में ऐसा किया था । और अब बागी 2, जिसे कॉरियोग्राफ़र अहमद खान निर्देशित कर रहे हैं, में टाइगर श्रॉफ़ सात साल की बच्ची के पिता के किरदार में नजर आएंगे ।

जाहिरतौर पर, स्क्रिप्ट को किसी बड़े अभिनेता की आवश्यकता थी क्योंकि यह एक एन आर आई की कहानी है, जिसका एक अतीत होता है और उसमें एक अफ़ेयर जिससे उसके एक बच्चा होता है, और इस बात से वह अंजान होता है । निर्माता साजिद नडियादवाला इस रोल के लिए अपने पसंदीदा सलमान खान को साइन करना चाहते थे । लेकिन सलमान खान की अनुपलब्धता के चलते उन्होंने अपने तुरंत अपने दूसरे पसंदीदा अभिनेता टाइगर श्रॉफ को इस रोल के लिए चुन लिया ।

टाइगर श्रॉफ़ कहते हैं कि, "मेरे रोल का रहस्य खोले बिना, मैं कहना चाहूंगा कि मैं बागी 2 में वो किरदार निभाने जा रहा हूं जो इससे पहले मैंने कभी नहीं निभाया । बार-बार वही काम करने में क्या मजा है ।''