काजोल जल्द ही अपनी आगामी फ़िल्म हेलीकॉप्टर ईला में एक सिंगल मदर का रोल निभाती हुई नजर आएंगी । वहीं उनके बेटे का किरदार निभा रहे हैं राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता रिद्धी सेन । और अब इस फ़िल्म से जुड़ी लेटेस्ट खबर ये आ रही है कि इस फ़िल्म के साथ एक बार फ़िर काजोल, बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी । बता दें कि इससे पहले काजोल करण जौहर की फ़िल्म कभी खुशी कभी गम में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आईं थी ।

Whoa! K3G स्टार काजोल और अमिताभ बच्चन इस फ़िल्म के लिए सालों बाद आए एक साथ

काजोल और अमिताभ काफ़ी सालों बाद एक दूसरे के साथ स्क्रीन करेंगे

हेलीकॉप्टर ईला में काजोल और अमिताभ काफ़ी सालों बाद एक दूसरे के साथ स्क्रीन करेंगे । इस फ़िल्म में अमिताभ एक कैमियो करेंगे जो कि उनका खुद का ही होगा यानी वो इस फ़िल्म में एक स्टार की भूमिका ही निभाने वाले है । अमिताभ का ये कैमियो फ़िल्म के अहम मोड़ पर आएगा । इसके अलावा अमिताभ का रोल गुप्त रखा जा रहा है । फ़िल्म मेकर प्रदीप सरकार ने कहा जब अमिताभ को ये रोल ऑफ़र हुआ तो वे इसे करने के लिए तुरंत राजी हो गए । इसके अलावा अमिताभ का प्रदीप और काजोल व अजय देवगन के साथ काफ़ी अच्छा बॉंड है ।

फ़िल्ममेकर ने खुलासा किया कि ये शूट एक दिन से ज्यादा लंबा नहीं होगा । उन्होंने यह भी कहा कि, यह एक कैमियो होगा इसलिए उन्हें पहले से ही सब कुछ प्लान करना था ।

आपको बता दें कि प्रदीप सरकार और अमिताभ ने कई फ़िल्मों में एक साथ काम किया है जैसे-विद्या बालन की परिणीता और एकलव्य इत्यादि । परिणीता में अमिताभ ने अपनी आवाज दी थी ।

यह भी देखें : अजय देवगन और काजोल ने अपनी फ़िल्म हेलीकॉप्टर एला के ट्रेलर लॉंच की शोभा बढ़ाई

हेलीकॉप्टर ईला की कहानी गुजराती प्ले बेटा कागड़ो से ली गई है । इस फ़िल्म में काजोल के अलावा नेहा धूपिया अहम रोल में नजर आएंगी । अजय देवगन और जयंतीलाल गढ़ा के बैनर तले प्रोड्यूस की गई यह फ़िल्म इसी साल 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।