हो सकता है, सलमान खान ने यह पब्लिकली नहीं कहा हो, लेकिन उनके दोस्त के मुताबिक, सलमान खान अपनी पिछली रिलीज फ़िल्म रेस 3, के बॉक्सऑफ़िस कलेक्शन के नतीजे को देख अंदर तक हिल गए है । फ़िल्म की कमाई 170- 180 रु पर रूक गई । और यह बात, सलमान खान अभिनीत फ़िल्म के लिए एक असफ़लता है ।

रेस 3 के फ़्लॉप होने के बाद अब सलमान खान ने खुद संभाली भारत की कमान

भारत में कोई भी चूक नहीं करना चाहते सलमान खान

सूत्र ने गुप्त रूप से खुलासा करते हुए कहा कि, सलमान अपनी अगली फिल्म भारत की टीम के साथ गहन चर्चा में डूबे हुए है ताकि वह यह सुनिश्चित कर सके कि इस बार उनकी फ़िल्म में असफ़लता के लिए कोई गलती न हो ।

''रेस 3 में कमजोर स्क्रिप्ट के कारण कई समस्याएं सामने आईं । लेकिन इस बार, सलमान और उनकी टीम अन्य फ़िल्मों की तुलना में इस फ़िल्म की स्क्रिप्ट पर ज्यादा से ज्यादा समय खर्च कर रही है । इसके अलावा, राजनीतिक संबंध के मामले में, भारत अभी तक की सलमान की सबसे महत्वपूर्ण फिल्म है । निर्देशक अली अब्बास जफर बाद के विभाजन भारत पर विस्तृत आंकड़ों के लिए प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकारों से परामर्श कर रहे हैं ।'' सूत्र ने बताया ।

यह भी पढ़ें : LEAKED: भारत में सलमान खान के पांच लुक में से एक लुक हुआ वायरल

इसके अलावा, इस फ़िल्म में सलमान के कई अवतार है । फ़िल्म में उनका किरदार जीवन में विभिन्न चरणों के माध्यम से भारतीय इतिहास के विभिन्न अध्यायों को दर्शाता हुआ नजर आएगा । "यह रेस 3 की टाइमपैस दुनिया नहीं है । भारत में सलमान जर भी गलती बर्दाश्त नहीं कर सकते । यदि वह जरा भी गलती करते हैं यो उन्हें कई सारे शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों और कार्यकर्ताओं का सामना करना होगा । भारत में उन्हें अतिरिक्त सर्तकता बरतनी पड़ रही है ।'' सूत्र ने बताया ।