शाहरुख खान और इम्तियाज अली पहली बार अपनी आगामी फ़िल्म जब हैरी मेट सेजल के साथ एक दूसरे के साथ काम कर रहे हैं । आपको बता दें कि यह फ़िल्म इसी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिली्ज के लिए लिए तैयार है, ऐसे में इम्तियाज ने शाहरुख खान के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारें में चौंका देने वाला खुलासा किया ।

एक अखबार को दिए एक इंटरव्यू में, इम्तियाज अली ने पुरनी यादों को ताजा करते हुए बताया कि वह शाहरुख खान से कैसे मिले । उन्होंने याद करते हुए बताया कि लंदन में एक फिल्म समारोह था जब शाहरुख सहित कई हस्तियों को आमंत्रित किया गया था । इम्तियाज ने बताया कि जब शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान को होटल के पैसेज में एक शराब पी हुई लड़की को अपने कंधे पर ढो कर लाते हुए देखा तो सब हैरान रह गए ।

इम्तियाज अली ने आगे खुलासा किया कि, दरअसल, वह लड़की शाहरुख खान की बहुत बड़ी फ़ैन थी । इसलिए उसने उन्हें अप्रोच किया । शाहरुख खान ने उसके साथ बिन हद पार किए बहुत अदब के साथ पेश आए, जबकि इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी गौरी खान भी उनके साथ मौजूद थी । उन्होंने बताया की शाहरुख खान ने अपनी फ़ैन के साथ अच्छा बर्ताव किया । जब शाहरुख खान ने इम्तियाज अली को देखा, तो उन्होंने उसे बात करने के लिए मना कर दिया, जबकि लड़की लगातार कहे जा रही थी, 'ओ शाहरुख, ओ शाहरुख' । शाहरुख खान ने लड़की की परवाह करते हुए इम्तियाज अली से बात करना जारी रखा । जैंटलमैन होने के नाते, शाहरुख खान ने लड़की की बांह को अपने कंधे पर रख लिया और इम्तियाज से बात करना जारी रखा । इसके बाद, शाहरुख ने इम्तियाज से उनकी फिल्म की कहानियों पर चर्चा करने के लिए कहा । और ये वो दौर था,जब फ़िल्म, जब वी मेट रिलीज हुई थी ।

शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा अभिनीत फ़िल्म जब हैरी मेट सेजल 4 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।