इस साल की बहुप्रतिक्षित फ़िल्म है सलमान खान और कैटरीना कैफ़ की एक्शन ड्रामा फ़िल्म टाइगर जिंदा है । इस फ़िल्म के साथ ये जोड़ी पूरे पांच साल बाद एक साथ पर्दे पर दिखाई देगी । आपको बता दें कि यह फ़िल्म साल 2012 में आई फ़िल्म एक था टाइगर का सीक्वल है । इसके सीक्वल को बड़े पैमाने पर शूट किया गया है ।

कैटरीना कैफ़ और सलमान खान ने हाल ही में मोरक्को में टाइगर जिंदा है के एक्शन सीन शूट किए थे । और अब हमने सुना है कि फ़िल्म की टीम अबू धाबी पहुंचेगी, जहां फ़िल्म का क्लाइमेक्स सीन शूट किया जाएगा । बिग बॉस 11 के प्रमोशनल शूट के बाद, सलमान खान अबु धाबी के लिए रवाना होंगे, करीब 6-7 अगस्त को । फ़िल्म की कास्ट और क्रू फ़िल्म के महत्वपूर्ण सीन को क्लाइमेक्स के लिए यहां शूट करेगी । इससे पहले भी फ़िल्म के कुछ हिस्से अबू धाबी में शूट किए गए थे । अब एक बार फ़िर ये फ़िल्म के फ़ाइनल शेड्यूल के लिए दुबई की ओर लौट रहे हैं ।

अली अब्बास जफ़र द्दारा निर्देशित फ़िल्म टाइगर जिंदा है में एक बार फ़िर सलमान खान और कैटरीना कैफ़ टाइगर और जोया के किरदार में नजर आएंगे । यह फ़िल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।