
छोटे पर्दे की बेहतरीन खूबसूरत अभिनेत्री मौनी रॉय, जो लोकप्रिय टीवी सीरियल नागिन में इच्छाधारी नागिन का किरदार अदा करती हैं और देवो के देव महादेव में पर्वती के किरदार में नजर आईं थी, जल्द ही बड़े पर्दे पर अपनी नई पारी शुरू करने वाली हैं और मोनी को छोटे पर्दे से बाहर निकालकर बड़े पर्दे पर लाने का काम कर रहे हैं सलमान खान ।
सलमान खान प्रोडक्शन हाउस के करीबी सूत्र के मुताबिक, सलमान खान को मौनी रॉय में बहुत टैलेंट दिखता है । सलमान के करीबी दोस्त के मुताबिक, सलमान ने मौनी के अंदर गजब की कार्य क्षमता देखी हैं । ऐसा हुनर सलमान ने सोनाक्षी सिन्हा के अंदर देखी थी जब उन्होंने दबंग में सोनाक्षी को लॉन्च किया था । उन्हें लगता है मौनी बहुत खूबसूरत हैं और उनकी जगह हिंदी फिल्मों में होनी चाहिए । सलमान ने देखा कि मौनी बहुत ही देसी और ट्रेडिशनल हैं, बिल्कुल सोनाक्षी की तरह । तो हो सकता है सलमान मौनी को अपनी अगली होम प्रोडक्शन फिल्म में लॉन्च करें ।
मौनी और सलमान के बीच काफी अच्छा रिश्ता है । मौनी बिग बॉस सीजन-10 में परफॉर्म भी कर चुकी हैं । यह सभी नवोदित कलाकारों के लिए आम बात है- फ़िर चाहे वो अभिनेता,गायक, संगीत संगीतकार या फिल्म निर्माता ही क्यों न हो- जिन्हें सलमान द्वारा लॉंच किया गया । सलमान खान इससे पहले कटरीना कैफ, सोनाक्षी सिन्हा, स्नेहा उलाल, ज़रीन खान, हेज़ल कीच, डेज़ी शाह सहित जैसी कई ऐक्ट्रेसेस को बॉलीवुड में लॉन्च कर चुके हैं ।
















