
सुशांत सिंह राजपूत की आगामी फ़िल्म राब्ता का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और बहुत जलोद ये फ़िल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी । अपनी इस फ़िल्म की रिलीज से पहले सुशांत ने अपनी एक और फ़िल्म चंदा मामा दूर के, के लिए तैयारी शुरू कर दी है । आपको बता दें कि यह फ़िल्म बॉलीवुड की सबसे पहले स्पेस फ़िल्म है । चूंकि यह स्पेस फ़िल्म है इसलिए इस फ़िल्म के लिए कड़ी तैयारियों की जरूरत है और इसके लिए सुशांत ने फ़िजिकल ट्रेनिंग लेना भी शुरू कर दिया है ।
फ़िल्म के मेकर्स इस फ़िल्म के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं और इसलिए उन्होंने अपनी फ़िल्म के लिए हॉलीवुड से स्पेशल इफ़ेक्ट डायरेक्टर जॉन पामर [जिसने अंतरिक्ष से संबंधित 45 से अधिक फिल्मों में काम किया है जिसमें अपोलो 13, माइकल बे के आर्मेगाडन, रिडले स्कॉट की द मर्टियन इत्यादि शामिल हैं) फ़िल्म में काम करने के लिए । हालिया खबरों के मुताबिक, सुशांत ने खुद इस खबर की पुष्टि की है कि हॉलीवुड स्पेशल इफ़ेक्ट डायरेक्टर जॉन पामर उनकी फ़िल्म से जुड़ने वाले हैं । फ़िल्म के लिए वह चंदामामा दूर के, के निर्देशक संजय पूरण सिंह के साथ मिलकर एक स्पेस सूट तैयार कर रहे हैं ।
सुशांत सिंह राजपूत ने न केवल फ़िल्म के बारें में सोशल मीडिया पर झलक दिखलाई बल्कि उस सूट की तस्वीर भी पोस्ट की जो वो इस फ़िल्म में पहनने वाले हैं और इस सूट को खास इस फ़िल्म के लिए बनाया गया है । सुशांत ने यह तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि वो इस सूट को पहनने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं । आपको बता दे कि यह सूट एपोलो 13 और मार्टियन के स्पेशल इफ़ेक्ट डायरेक्टर जॉन पामर डिजान कर रहे हैं । उस स्पेशल सूट का एक स्केच पोस्ट करते हुए सुशांत ने लिखा, “Special Spacesuit designed by John Palmer of #Martian fame for Chandamama. Can’t wait to get in it and start training:) @sanjaypchauhan.”

सुशांत सिंह राजपूत ने बताया कि वह जून में राष्ट्रीय एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन यानि नासा का दौरा करेंगे और वे अपनी ट्रेनिंग के दौरान शून्य गुरुत्वाकर्षण और 16 गुरुत्वाकर्षण का अनुभव करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं । फ़िल्म के निर्देशक संजय ने यह भी बताया कि सुशांत सहजता की बजाय कार्यात्मकता को ज्यादा प्राथमिकता देते हैं और अपने रोल में जान डालने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने को तैयार हैं ।
इस रोल के लिए सुशांत की निष्ठा और मेहनत से प्रभावित होकर जॉन ने जोर देकर कहा कि स्पेस सूट के निर्माण में भारतीय तत्व हैं जो न केवल देखने में अच्छा लगेगा बल्कि कार्यशील भी होगा ।
स्पेससूट के बारें में बात करें तो, हमने सुना है कि इसकी 11 परते हैं और यह अंडर वॉटर ट्रेनिंग के दौरान 40 फीट गहरे स्विमिंग पूल में भी पहना जा सकता है । सुशांत सिंह राजपूत के अलावा इस फ़िल्म में आर माधवन भी अहम रोल में नजर आएंगे ।
















