
जब से करीना कपूर खान ने अपने बेटे तैमुर खान को जन्म दिया है, उसके बाद से करीना अपने करियर पर फ़िर से ध्यान देने लग गईं हैं और एक के बाद एक कई सारे ब्रांड्स, फ़िल्म्स साइन कर रही हैं । करीना के पास फ़िल्मों के ऑफ़र्स की लंबी लाइन लगी है लेकिन अभी तक उन्होंने किसी के लिए हामी नहीं भरी है ।
बॉलीवुड हंगामा के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, खूबसूरत करीना कपूर खान 'मार्वल टी' को एंडोर्स करने की तैयारी कर रही हैं । आपको बता दें कि इस ब्रांड को पहले प्रियंका चोपड़ा एंडोर्स करती थी । यह कहना गलत नहीं होगा कि प्रियंका चोपड़ा की हार अब करिना कपूर खान की जीत बन गई है ।
हालांकि इस बारें में ऑफ़िशियली घोषणा होना बाकी है । करीना कपूर खान जल्द ही शशांक घोष की फ़िल्म वीरे दी वेडिंग में सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया के साथ नजर आएंगी ।
















