भारतीय सिनेमा के इतिहास में बाहुबली फ़िल्म का नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा । जब यह फ़िल्म रिलीज हुई थी तो किसी ने उम्मीद नहीं की थी ये फ़िल्म अपना सफ़लता का ऐतिहासिक इतिहास रचेगी । शानदार कहानी, बेहतरीन निर्देशन, उम्दा वीएफ़एक्स और सबसे महत्वपूर्ण हर किरदार द्दारा की गई असाधारण एक्टिंग ने इस फ़िल्म को ब्लॉकबस्टर बना दिया । हर वर्ग के दर्शकों ने इस फ़िल्म को पसंद किया । नतीजतन, अब नेटफ़्लिक्स इसका प्रीक्वल बना रहा है जिसका नाम है Bahubali: Before The Beginning । बाहुबली : द बिगनिंग और बाहुबली : द कन्क्लूजन की अपार सफ़लता के बाद अब नेटफ्लिक्स इस सीरीज का प्रीक्वल यानी बाहुबली: द बिगनिंग से भी पहले की कहानी Bahubali: Before The Beginning लेकर आ रही है । इसमें शिवगामी के पहले की जिंदगी को पर्दे पर दर्शाया जाएगा ।

बाहुबली में शिवगामी का रोल निभाएंगी वामिका गब्बी
नेटफ़्लिक्स प्रोजेक्ट Bahubali: Before The Beginning की शूटिंग भी शुरू हो गई थी और इसमें अभिनेत्री मृणाल ठाकुर को राजमाता शिवगामी के यंगर वर्जन किरदार निभाने के लिए चुना गया था । लेकिन नेटफ़्लिक्स का ये प्रोजेक्ट बीच में ही रोक दिया गया और अब इसे फ़िर से नए सिरे से बनाया जा रहा है । “दरअसल, मेकर्स को इसका अब तक का शूट हुआ कंटेंट पसंद नहीं आया है इसलिए इसे रिजेक्ट कर दिया गया । हालांकि इसकी लगभग 70% शूटिंग हो गई थी लेकिन मेकर्स इससे संतुष्ट नहीं थे । क्योंकि मेकर्स क्वालिटी के मामले में कोई समझौता नहीं करना चाहते थे ।” सूत्र ने बताया ।
और अब मेकर्स इसे एक नई स्टार कास्ट के साथ फ़िर से बना रहे हैं । और हमें पता चला है कि मेकर्स ने शिवगामी के यंगर वर्जन के लिए मृणाल ठाकुर की जगह किसी अन्य अभिनेत्री को साइन किया है । “मृणाल के पास फिर से पूरी शूटिंग करने के लिए कोई और डेट नहीं है। इसलिए बाहुबली की टीम ने अब पंजाबी अभिनेत्री वामीका गब्बी को इस रोल के लिए चुना है । वामिका गब्बी ने जब वी मेट, मौसम और लव आज कल जैसी हिंदी फिल्मों में भी कुछ छोटे रोल किए हैं ।” बता दें कि ऑरिजनल बाहुबली फ़िल्म में शिवगामी का रोल अभिनेत्री राम्या कृष्णन ने निभाया था ।
दरअसल बाहुबली की सफलता को देखते हुए ही नेटफ्लिक्स ने बाहुबली: बिफोर द बिगनिंग प्लान की है जो एक वेब सीरीज के तौर पर नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी । ये प्रीक्वल आनंद नीलकंठन की किताब द राइज ऑफ शिवगामी पर आधारित है । इस सीरीज में नौ एपिसोड होने हैं । इसमें शिवगामी के एक विद्रोही लड़की से एक प्रभावशाली रानी बनने का सफर दिखाया जाएगा । इस सीरीज में एस.एस राजमौली के साथ देव कट्टा और प्रवीण सतारू अहम भूमिका में होंगे ।
















