ॠतिक रोशन और सैफ़ अली खान की गैंगस्टर ड्रामा विक्रम वेधा का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है । टीजर से लेकर पोस्टर्स तक विक्रम वेधा ने लोगों को फ़िल्म देखने के लिए उत्साहित कर दिया है । इसी उत्साह को बढ़ाते हुए मेकर्स ने आज, 8 सितंबर को ॠतिक रोशन और सैफ़ अली खान स्टारर विक्रम वेधा के ट्रेलर को लॉन्च कर दिया है । और उम्मीद के मुताबिक फ़ैंस ट्रेलर को भी खूब पसंद कर रहे है ।

Vikram Vedha Trailer: हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन्स, डायलॉगबाजी, पावरपैक्ड परफॉर्मेंस से पैक्ड ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर विक्रम वेधा का ट्रेलर एंटरटेनमेंट का फ़ुल डोज

ॠतिक रोशन और सैफ़ अली खान की विक्रम वेधा

हाल में विक्रम वेधा के मेकर्स ने फॉर्मल लॉन्च से पहले देश भर के 10 शहरों और दुबई में कास्ट के फैन्स के लिए एक स्पेशल प्रिव्यू का आयोजन किया था । बता दें, ऐसे भारतीय सिनेमा के इतिहास में पहली बार देखा गया है । इस पहल ने न केवल एक दिन पहले बड़े पैमाने पर फिल्म के प्रचार में मदद की, बल्कि टीजर की भारी सफलता के बाद लोगों की उम्मीदों को और भी हाई कर दिया । अब ट्रेलर को देश के हर कोने से सोशल मीडिया पर खूब सारा प्यार और सराहना मिल रही हैं। फैन्स सीटियों और चिल्लानें के साथ ट्रेलर पर अपना प्यार लुटा रहें है ।

विक्रम वेधा में विक्रम और वेधा की मुख्य भूमिकाओं में सैफ अली खान और ऋतिक रोशन हैं। जहां सैफ अली खान विक्रम के रूप में एक शूटिंग पुलिस वाले के किरदार को पर्दे पर उतारते दिखाई देते हैं, वहीं ऋतिक रोशन एक खतरनाक गैंगस्टर, वेधा की भूमिका निभा रहें है जिसने पहले ही लोगों को सदमें में डाल दिया है।

ट्रेलर में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान, दोनों को उनकी जबरदस्त परफॉर्मेंस के लिए काफी अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं । इस फिल्म में रोहित सराफ, योगिता बिहानी, शारिब हाशमी और सत्यदीप मिश्रा भी प्रॉमिसिंग रोल्स में हैं ।

आपको बता दें, विक्रम वेधा पुष्कर-गायत्री द्वारा लिखित और निर्देशित एक एक्शन-थ्रिलर है । विक्रम वेधा की कहानी ट्विस्ट और टर्न से भरी है, क्योंकि एक सख्त पुलिस वाला विक्रम (सैफ अली खान) एक खतरनाक गैंगस्टर वेधा (ऋतिक रोशन) को ट्रैक करने और उसका पीछा करने के लिए निकलता है । जो एक तरह से एक बिल्ली और चूहे को पड़कने जैसा लगता है, जहां वेधा - एक मास्टर स्टोरीटेलर विक्रम को कहानियों की एक सीरीज के माध्यम से परतों को वापस हटाने में मदद करता है जो सोची-समझी नैतिक अस्पष्टता की ओर ले जाता है ।

विक्रम वेधा को गुलशन कुमार, टी-सीरीज और रिलायंस एंटरटेनमेंट ने फ्राइडे फिल्मवर्क्स एंड जियो स्टूडियोज और YNOT स्टूडियोज प्रोडक्शन के सहयोग से प्रस्तुत किया है। यह फिल्म पुष्कर और गायत्री द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार और एस शशिकांत और द्वारा निर्मित हैं, जो 30 सितंबर 2022 को विश्व स्तर पर बड़े पर्दे पर रिलीज होगी ।