वो दिन गए जब तमिल, तेलगु और यहां तक की मलयालम एक्टर्स बॉलीवुड में कदम रखने और बॉलीवुड में सफ़लता को तरसते थे । यहां तक इस फ़ेहरिस्त में शिवाजी गणेशन, कमल हासन, रजनीकांत, मोहनलाल, चिरंजीव और नागार्जुन भी पीछे नहीं रहे । बॉलीवुड में पैर जमाने की कोशिश के बाद, ये दिग्गज वापस साउथ की ओर चले गए ।

अर्जुन रेड्डी स्टार विजय देवरकोंडा ने बड़ी ही आसानी से रणवीर सिंह की फ़िल्म ’83 को ठुकरा दिया

विजयदेवर कोंडा को रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर नहीं करनी

दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग के एकमात्र दिग्गज जिन्होंने बॉलीवुड के चहेते बनने से इंकार कर दिया, वह थे महेश बाबू । और अब तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में उनके जूनियर भी उनके नक्शेकदम पर चल रहे हैं । विजय देवरकोंडा, जो महेश बाबू के उत्तराधिकारी के रूप में तेलुगु फिल्म उद्योग के कई दूरदर्शी लोगों द्वारा देखे जाते हैं, अपने सीनियर के नक्शेकदम पर चल रहे हैं ।

विजय, जिसने तेलगु बॉक्सऑफ़िस 2018 पर शानदार परफ़ोर्म किया, ने कबीर खान द्दारा निर्देशित हिंदी फ़िल्म ’83 में एक महत्वपूर्ण रोल करने से इंकार कर दिया । इस फ़िल्म में रणवीर सिंह कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे और 1983 में भारत द्दारा जीते गए पहले क्रिकेट विश्व कप की शानदार जीत को बड़े पर्दे पर दर्शाएंगे ।

1983 वर्ल्ड कप फ़िल्म के लिए कई बड़े स्टार्स को अप्रोच किया जा रहा है । जिसमें से विजय देवरकोंडा को कृष्णमचारी श्रीकांत का रोल ऑफ़र किया गया, लेकिन विजय ने इस ऑफ़र को बड़ी ही विनम्रता के साथ ठुकरा दिया ।

यह भी पढ़ें : जाह्नवी कपूर से अपनी तारीफ़ सुन 'अर्जुन रेड्डी' स्टार विजय देवरकोंडा फ़ूले नहीं समा रहे

विजय से जुड़े सूत्र ने बताया कि, “फ़िलहाल वह अपने तेलगु कमिटमेंट्स के साथ बहुत बिजी है । विजय यकीनन हिंदी फ़िल्म में डेब्यू करने की प्रतीक्षा में हैं । लेकिन उस फ़िल्म में नहीं जिसमें पहले ही स्टार रणवीर सिंह हो । इसमें कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए कि फ़िल्म में फ़िर महत्वपूर्ण रोल किसका होगा ।”