दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों अपने नए-नए वैवाहिक जीवन का लुत्फ़ उठा रहे हैं । 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में कोंकणी और सिंधी रीती-रिवाज से शादी रचाने वाले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने भले ही शादी से पहले अपने रिश्ते को खुलकर नहीं स्वीकारा हो लेकिन शादी के बाद खुद दीपिका पादुकोण ने अपने रिश्ते की एक सच्चाई का खुलासा किया जिसकी अभी तक किसी को कोई खबर ही नहीं थी ।

4 साल पहले ही रिश्ते में बंध गए थे दीपिका पादुकोण और रणवीर
जहां रणवीर अपनी हालिया रिलीज फ़िल्म सिम्बा के प्रमोशन में व्यस्त हैं वहीं दीपिका अपने अन्य कामों को निपटा रही हैं । हाल ही में दीपिका ने फ़िल्मफ़ेयर मैगजीन को एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि, उन्होंने और रणवीर ने शादी के 4 साल पहले ही सगाई कर ली थी । मतलब इतनो सालों से दीपिका और रणवीर एक दूसरे से एंगेज थे । लेकिन उन्होंने इस बात की खबर किसी को नहीं लगने दी ।
दीपिका ने फ़ाइनली खुलासा कर दिया है कि उन्होंने रणवीर से शादी करने के लिए काफ़ी समय लिया, और जो वाजिब था । शादी के बाद अपने पहले इंटरव्यू में रणवीर के कहा था कि, जब उन्होंने दीपिका को पहली बार देखा था उसके कुछ महीने बाद ही वह उन्हें प्यार करने लग गए थे और उनसे शादी करना चाहते थे । इतना ही नहीं खुद दीपिका ने भी बताया कि जब रणवीर किसी और को डेट कर रहे थे तब वह लगातार दीपिका के साथ फ़्लर्ट करते थे और ये उनके लिए काफ़ी स्पेशल था ।
ये जोड़ा जल्द ही अपने हनीमून पर जाएगा । रणवीर की हालिया रिलीज फ़िल्म सिम्बा ने बॉक्सऑफ़िस पर ग्रैंड ओपनिंग की है । समीक्षकों और दर्शकों दारा रणवीर के अभिनय को हर तरफ़ से खूब सराहना मिल रही है ।
















