
पहले, हमने आपको बताया था कि विद्या बालन ने अपनी सुपरहिट फ़िल्म कहानी के दूसरे भाग, जिसका नाम कहानी 2 है, के लिए शूटिंग शुरू कर दी है । कहानी फ़िल्म से विद्या बालन को फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार से नवाजा गया था । विद्या जोर-शोर से कहानी 2 की शूटिंग में व्यस्त थीं लेकिन डेंगू होने के कारण उन्हें कुछ समय के लिए शूटिंग को रोकना पड़ा । सुनने में आया है कि फ़िल्म के मेकर्स कहानी 2 का ट्रेलर जल्द ही रिलीज करने वाले थे लेकिन फ़िर खबर आई की अब ये थोड़ा आगे बढ़ाया जा सकता है ।
लेकिन अब हमें पता चला है कि कहानी 2 का ट्रेलर अजय देवगन की आगामी फ़िल्म शिवाय के साथ रिलीज किया जाएगा । शिवाय 28 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । और डिजीटल प्लेटफ़ॉर्म पर कहानी 2 का ट्रेलर शिवाय के रिलीज के एक दिन पहले दिखाया जाएगा ।
सुजॉय घोष के निर्देशन में बन रहीं कहानी 2 में विद्या बालन और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे । और यह फ़िल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















