
ह्रितिक रोशन की हालिया रिलीज फ़िल्म मोहेंजो दारो बॉक्सऑफ़िस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई । लेकिन फ़िर भी ह्रितिक के पास 2-3 फ़िल्मों के प्रोजेक्ट हैं जिनमें से एक फ़िल्म है उनके पिता की सुपरहिट फ़िल्म कृष फ़्रेंचाइजी की चौथी किश्त कृष 4 ।
इन दिनों, ह्रितिक रोशन ने 35-40 स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं । हाल ही में ह्रितिक ने आदि चोपड़ा-विजय कृष्णा आचार्य की आगामी फ़िल्म ठग ऑग हिंदोस्तान से बाहर निकलने का विकल्प चुना । लेकिन ह्रितिक जल्द ही कुछ नई फ़िल्मों को साइन करेंगे ।
ह्रितिक कहते हैं कि, मैं काबिल को लगभग पूरा कर चुका हूं । काबिल मेरे होम प्रोडक्शन की फ़िल्म है जिसे संजय गुप्ता द्दारा निर्देशित किया गया है । हमने मात्र 50 दिन में फ़िल्म को शूट किया और अब बस दो हफ़्तों की शूटिंग और बाकी है । यह मेरी सबसे जल्दी शूट की जाने वाली फ़िल्म है ।
ह्रितिक, जिन्हें साल में एक फ़िल्म करने के लिए जाना जाता है, की योजना है कि वह कम से कम दिनों में फ़िल्म की शूटिंग़ खत्म कर दें जिससे उनके भी काम का बोझ कम होगा ।
मेरे पिता के साथ कृष 4 अभी प्लानिंग स्टेज में है और यह फ़िल्म साल 2018 के अंत में रिलीज होनी चाहिए । आशा है, इससे पहले मैं 3-4 करुंगा । ह्रितिक रोशन अब तक कितनी स्क्रिप्ट पढ़ चुके हैं इस पर ह्रितिक ने कोई भी टिप्पणी करने से इंकार किया, स्क्रिप्ट की संख्या के बारें में ह्रितिक के करीबी सूत्र ने जानकारी दी है ।
ह्रितिक के करीबी सूत्र के मुताबिक, 'डुग्गु के पास लगभग 25-30 स्क्रिप्ट हैं । वह सभी को पढ़ेंगे और उस स्क्रिप्ट पर मार्क करेंगे जिसे वो कर सकते हैं । ह्रितिक रोशन के पिता राकेश रोशन ने कृष 4 बनाने की खबर पर मुहर लगाई । और कहा कि, हां, कृष 4 का आइडिया मुझे एक गणेशजी की मूर्ति को देखकर आया जो कृष के लुक में थी । मेरे पास पहले से ही कृष 4 का आइडिया था । अब मैं उस विचार को अपनी टीम और लेखकों के साथ मूर्त रूप दे रहा हूं ।
















