Dharmendra

लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता धमेंद्र, जिन्होंने हाल ही में अपना 81वां जन्मदिन मनाया, को अचानक पेट में इंफ़ेक्शन की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है । 81 साल के धर्मेंद्र को मुंबई के नानावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया । धर्मेंद्र को आईसीयू में रखा गया था और अब उनकी हालत स्थिर है और पहले से बेहतर हैं ।

धर्मेंद्र हाल ही में घूम कर लौटे हैं ,इसके बाद अचानक उन्हें पेट में दर्द हुआ जिसके चल्ते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया । धर्मेंद्र के डॉक्टर विशेष अग्रवाल के मुताबिक धर्मेंद्र को गैस्ट्रोएन्टराइटिस की शिकायत हो गई थी जिसके चलते उन्हें भर्ती करा गया । धर्मेंद्र को दो दिन पहले अस्पताल लाया गया । वह अभी भी अस्पताल में हैं और उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है । अस्पताल के डॉक्टर विशेष अग्रवाल ने अन्य जानकारी देते हुए कहा कि धर्मेंद्र को अगले 1-2 दिन में डिस्चार्ज कर दिया जाएगा । फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।

वहीं दूसरी तरफ़, धर्मेंद्र के परिवार ने विश्वास जताया है कि अब सब कुछ ठीक है । सनी देओल ने ट्विट कर कहा कि, “आप सभी लोगों का धन्यवाद की आपको मेरे पिता के स्वास्थय की चिंता है । मेरे पिता को फूड पॉयजनिंग हो गई थी जिसके बाद उन्हें भर्ती कराया गया था ।” इसके बाद धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी ने ट्वीट कर बताया कि वह उनकी स्थिति में सुधार हुआ है और जल्द ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा । इसके साथ ही हेमा ने धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर चिंतित लोगों को धन्यवाद भी दिया ।