सलमान खान की ईद रिलीज़ किसी का भाई किसी की जान को भले ही मिक्स रिव्यूज मिले हों लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फ़िल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है । इस फ़िल्म में साउथ एक्टर वेंकटेश भी नज़र आए हैं। लेकिन फ़िल्म में जिस तरह से प्रतिष्ठित अभिनेता वेंकटेश को साइडएक्टर के तौर पर दिखाया गया है, ये बात आंध्र प्रदेश के लोगों को पसंद नहीं आ रही है ।

सलमान खान स्टारर किसी का भाई किसी की जान में साउथ एक्टर वेंकटेश के छोटे से रोल से नाखुश उनके फ़ैंस

किसी का भाई किसी की जान में वेंकटेश  

“वेंकटेश फिल्म में एक सहायक अभिनेता के तौर पर हैं ! उनके फ़ैंस को ये बात पसंद नहीं आई है । वेंकटेश के फ़ैंस को लगा की किसी का भाई किसी की जान में उनका रोल सलमान के बराबर होगा । लेकिन ऐसा नहीं है, वेंकटेश की एंट्री बीच में होती है  । और फिर क्लाइमेक्स में खलनायकों को हराने का पूरा श्रेय सलमान ही लेते हैं । आपको यह समझना चाहिए कि वेंकटेश तेलुगु सिनेमा के प्रतिष्ठित अभिनेताओं के परिवार से आते हैं । वे ये बात बर्दाश्त नहीं करेंगे की वेंकटेश को फ़िल्म में साइड लाइन किया जाए ।” आंध्र के एक प्रमुख फिल्म निर्माता ने कहा ।

मैंने उन्हें बताया की, शायद वेंकटेश निर्माता-अभिनेता सलमान खान के साथ अच्छा बॉण्ड शेयर करते हैं इसलिए शायद ये रोल करने के लिए राज़ी हो गए होंगे । इस पर नाराज़ फिल्म निर्माता ने कहा, “ऐसा हो सकता है । लेकिन आप मुझे सूखी रोटी सिर्फ इसलिए नहीं परोस सकते क्योंकि मैं आपके घर रात के खाने के लिए आने को तैयार हूं । किसी का भाई क्सी की जान में वो रोल वेंकटेश की स्टार पावर से मेल खाना चाहिए था । वह ऐसा करने के लिए क्यों राजी हुआ, और वह अशोभनीय लुंगी नृत्य, समझ से परे है ।”