डिजीटल प्लेटफ़ॉर्म्स के बढ़ते ट्रेंड को देखते हुए कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स डिजीटल वर्ल्ड में एंट्री ले रहे हैं । और अब इसमें एक और नाम जुड़ने वाला है और वो है वरुण धवन का । साल 2012 में करण जौहर की फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर से बॉलीवुड में कदम रखने वाले वरुण धवन अमेजॉन प्राइम वीडियो पर अपना डिजीटल डेब्यू करने के लिए तैयार हैं । कहा जा रहा है कि एंथनी और जो रूसो की अमेरिकी ड्रामा सीरीज़ सिटाडेल (Citadel) के साथ वरुण धवन डिजीटल वर्ल्ड में एंट्री लेंगे ।

प्रियंका चोपड़ा की एक्शन एडवेंचर स्पाई ड्रामा वेब सीरिज सिटाडेल के इंडियन वर्जन के साथ वरुण धवन लेंगे डिजीटल वर्ल्ड में एंट्री

वरुण धवन लेंगे डिजीटल वर्ल्ड में एंट्री

खबरों की मानें तो, वरुण धवन अमेरिकी ड्रामा सीरीज़ सिटाडेल के भारतीय वर्जन, जिसे राज निदिमोरु और कृष्णा डीके द्वारा निर्देशित किया जाएगा, में मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे । सिटाडेल के भारतीय वर्जन के अन्य कलाकारों की घोषणा ऑफ़िशियली जल्द ही अनाउंस कर दी जाएगी । इसके बाद इसकी शूटिंग भी जल्द से जल्द शुरू होगी ।

सिटाडेल एक एक्शन एडवेंचर स्पाई ड्रामा वेब सीरिज है जिसमें एक मदरशिप सीरिज और अन्य लोकल भाषा सैटेलाइट सीरिज शामिल होगी । सिटाडेल में प्रियंका चोपड़ा एक जासूस की भूमिका निभा रही हैं । इसमें प्रियंका के साथ रिचर्ड मैडन भी नजर आएंगे । एंथनी और जो रूसो की सिटाडेल जनवरी 2022 में अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है ।