बीते महीने 18 मार्च को प्रसारित हुए जी सिने अवार्ड्स 2023, जिसे आयुष्मान खुराना और उनके भाई और अभिनेता अपारशक्ति खुराना ने होस्ट किया था, में आलिया भट्ट, कार्तिक आर्यन, टाइगर श्रॉफ, वरुण धवन, शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना, पूजा हेगड़े और कियारा आडवाणी जैसे कई बड़े बॉलीवुड सितारों ने परफ़ॉर्म किया था और अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी । वरुण धवन ने अपनी पिछली फिल्म भेड़िया के कुछ गानेजंगल में कांडऔरअपना बना लेगानों पर परफ़ॉर्म किया था जिसे सभी ने काफ़ी पसंद किया था । जी सिने अवार्ड्स 2023 में वरुण धवन ने न केवल परफ़ॉर्म किया था बल्कि कुछ समय के लिए शो को दिलचस्प अंदाज में होस्ट भी किया था ।  

जी सिने अवार्ड्स 2023 में अपनी सभी परफ़ॉर्मेंस के लिए वरुण धवन ने चार्ज किए 5 करोड़ रू

वरुण धवन ने वसूली मोटी रक़म

इसी बीच बॉलीवुड हंगामा को पता चला है कि, जी सिने अवार्ड्स 2023 में वरुण को अपनी सभी परफ़ॉर्मेंस के लिए अच्छा ख़ासा पैसा मिला है । हमने सुना है कि, वरुण को ज़ी सिने अवार्ड्स में अपनी सभी परफ़ॉर्मेंस के लिए 5 करोड़ रुपये मिले हैं ।

वर्क फ़्रंट की बात करें तो, वरुण जल्द ही जाह्नवी कपूर के साथ नितेश तिवारी की फ़िल्म बावल में नज़र आयेंगे । इसके अलावा वह सिटाडेल के हिंदी वर्जन में लीड रोल में नज़र आएँगे जिसमें उनके साथ समांथा रूथ प्रभु भी नज़र आएँगी । राज और डीके द्वारा निर्देशित यह वरुण का फ़र्स्ट वेब शो होगा ।