dishoom

आगामी एक्शन ड्रामा फ़िल्म ढिशूम का हाल ही में रिलीज हुआ गाना 'सौ तरह के'  आते ही विवादों में घिर गया है । जैसे ही इस गाने का टीजर जारी हुआ, वैसे ही ये गाना फ़िल्म के लिए मुसीबत बन गया । इस गाने के टीज़र में जैकलिन फर्नांडीस की कमर में एक कृपाण बंधा हुआ है । इस टीजर को देखकर सिख समुदाय भड़क गया है , उनके मुताबिक सिक्ख धर्म में पुरुषों के लिए पंच ककार रखना अति आवश्यक माना गया है उसमें से एक है कृपाण । उनका मानना है कि गाने में कृपाण को अनुचित ढंग से चित्रित किया गया है  और ये उसका अपमान है । हालांकि, वरुण धवन ने इस मुद्दे पर अपनी सफ़ाई दी है ।

 

सौर तरह के गाना का वीडियो का टीजर के जारी होने के तुरंत बाद गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के महासचिव, मजिंदर सिंह सिरसा ने सीबीएफसी के अध्यक्ष पहलाज निहालनी को नोटिस भेजा , और उन्हें फ़िल्म से इस गाने को हटाने के लिए कहा । उन्होंने आरोप लगाया है कि इस गाने के टीज़र में जैकलिन फर्नांडीस ने एक छोटी सफ़ेद ड्रेस पहनी हुई है और उनकी कमर में एक कृपाण बंधा हुआ है । इस टीजर को देखकर सिख समुदाय भड़क गया है । सिख समुदाय इस टीजर से नाराज़ है क्योंकि उनके मुताबिक सिक्ख धर्म में पुरुषों के लिए पंच ककार रखना अति आवश्यक माना गया है उसमें से एक है कृपाण । उनका मानना है कि गाने में कृपाण को अनुचित ढंग से चित्रित किया गया है  और ये उसका अपमान है । हालंकि, वरुण धवन,   जो कि इस गाने में जॉन अब्राहिम और जैकलिन के साथ नज़र आएं हैं , इस बात पर अड़े हुए हैं कि गाने में एक हथियार इस्तेमाल हुआ है न कि कृपाण और ये एक अरेबियन कटार है और कुछ नहीं । उन्होंने साथ ही कहा कि ये गाना मोरक्को में शूट किया गया है । वरुण ने आगे कहा कि वो और उनका भाई रोहित  (जो कि फ़िल्म का निर्देशक है ) एक पंजाबी परिवार से हैं और ऐसा कुछ कभी नहीं करेंगे जिससे उनके समुदाय की धार्मिक भावनाएं  आहत हों ।

 

ढिशुम में वरुण धवन, जैकलीन और जॉन अब्राहिम के अलावा साकिब सलीम और नरगिस फ़ाकरी भी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे और ये साजिद नाडियाडवाला फ़िल्म के निर्माता हैं । ये फ़िल्म 29 जुलाई को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी ।