अनिल कपूर अभिनीत सामाजिक-राजनीतिक ड्रामा फ़िल्म नायक आज भी छोटे पर्दे के माध्यम से अपने प्रशंसकों के बीच लोकप्रियता हासिल करने में कामयाबि हासिल कर रही है । और 15 साल बाद इस लोकप्रिय फ़िल्म का अगला हिस्सा यानी नायक का सीक्वल आने की खबर गर्म है ।

 

जबकि इस फ़िल्म की दूसरी किस्त के बारे में कई अटकलें लगाई जा रही थी, निर्माता दीपक मुकुट ने हाल ही में ये दावा किया कि उन्होंने एएम रत्नम् से फ़िल्म नायक के अधिकार खरीद लिए हैं और इसके सीक्वल के लिए इरोज इंटरनेशनल के साथ सहयोग करने को पूरी तरह से तैयार है ।

 

नायक की पहली किस्त की यादों को पुनर्जीवित करने के लिए फिल्म के गानों को बनाए रखने के बारे में उल्लेख करते हुए कहा कि , वे अभी तक फ़िल्म की कास्टिंग को लेकर निर्णय ले रहे हैं । अभी फ़िलहाल केवी विजयेंद्र प्रसाद के साथ इस फ़िल्म की कहानी पर काम चल रहा है  ।  वास्तव में दीपक ने कहा कि वे  एक नायक के नाम के रूप में  शिवाजी राव  के नाम को फ़िल्म में बनाए रखने के लिए उत्सुक हैं । उन्होंने कहा कि  यह फिल्म भारत में ही शूट की जाएगी और एक बार फ़िर ये फ़िल्म रोमांस की पृष्ठभूमि के साथ राजनीति के इर्द-गिर्द घूमेगी और साथ ही पहले की तरह कई एक्शन सीन भी दिखाए जाएंगे ।

 

पहली नायक के मुख्य किरदार में अनिल कपूर, रानी मुखर्जी अमरीश पुरी नज़र आए थे । नायक में अमरीश पुरी ने एक भ्रष्ट राजनेता का किरदार निभाया था जिसने पत्रकार बने अनिल कपूर को मंत्रालय की कमान संभालने के साथ एक दिन का मुख्यमंत्री बनने की चुनौती दी थी ।  और इस चुनौती को शिवाजी राव ने बखूबी निभाया और महज एक दिन में ईमानदारी के साथ पूरे भ्रष्ट सिस्टम को बदल डाला ।