511696122

रविवार को एक चौंकाने वाली खबर ने हलचल मचा दि कि ह्रितिक रोशन की पूर्व पत्नी और उद्यमी सुजैन खान रोशन पर धोखाधड़ी आरोप लगा । गोआ पुलिस ने सुजैन के खिलाफ़ रविवार को धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया ।  रियल स्टेट कंपनी एमजी प्रोपर्टी की ओर से दायर की गई शिकायत के मुताबिक सुजैन ने स्वयं को आर्किटेक्ट और डिजाइनर बताकर कथित रूप से उस रियल स्टेट फर्म के साथ धोखाधड़ी की है । हालांकि, सुजैन ने इन आरोपों को झूठा और अपमानजनक बताया है ।

 

हालांकि, सुजैन, जो कि अपने दोस्तों और  शुभचिंतकों के लिए एक ईमानदार व्यक्तित्त्व के रूप में जाना जाती हैं  और इसलिए वह इन बकवास आरोपों का खंडन करती हैं  ।

 

सुजैन का कहना है कि, मुझ पर यह आरोप लगाया है कि मैंने एमजी एंटरप्राइजेज को धोखा दिया है और  शिकायतकर्ता के मुताबिक मैं एक आर्किटेक्ट हूं, ऐसा मैंने गलत तरीके से पेश किया । यह शिकायत पूरी तरह से निरर्थक और झूठी है , यह सब मुझ पर दबाव बनाने के लिए किया गया है साथ ही मेरी देय राशि के अनुबंध के उल्लंघन से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए उन्होंने कपंनी के खिलाफ मध्यस्थता प्रक्रिया शुरू कर दी और पहली घटना में मेरे द्वारा शुरू की मध्यस्थता कार्यवाही वापस लेने के लिए यह सब किया जा रहा है और  इसलिए कपंनी ने उनके खिलाफ़ ये झूठी खबर फ़ैलाई । सुजैन ने अपने खिलाफ आरोपों को झूठ और मानहानिकर तथा फर्म की ओर से दबाव बनाने का तरीका बताया है ।

 

इस पूरे विवाद को शुरू से बताते हुए सुजैन ने कहा कि ,  एक पृष्ठभूमि के रूप में मैंने अनुबंध की समाप्ति को चुनौती दी है और  मेरी बकाया राशि की वसूली के लिए अनुबंध के तहत मध्यस्थता का आह्वान किया है । कंपनी के मैनेजिंग पार्टनर और शिकायतकर्ता मुदित गुप्ता ने ये सब सिर्फ़ मुझे परेशान करने और दबाव डालने के इरादे से किया है जिससे वो उनके खिलाफ़ दर्ज की गई आपराधिक शिकायत को वापस लें ले । मैंने कोई अपने आपको गलत तरीके से पेश नहीं किया है , मैं काम के दौरान नैतिकता के उच्चतम मानकों का पूरा ध्यान रखती हूं ।

 

सुजैन का कहना है कि वह इन आरोपों से झुकी  नहीं हैं , मैं तार्किक निष्कर्ष और भयभीत होने के बजाए अब इसके खिलाफ़ मध्यस्थ कार्यवाही लेने जा रही हूं और मैं फालतू चार्ज करने के लिए संभव करारा जबाव दूंगी । इस तरह के बेतुके आरोपों से मैं डरती नहीं हूं बल्कि ऐसे आरोप मुझे सही का साथ देने पर प्रतिक्रिया करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं । ये आरोप झूठे और मानहानिकारक हैं और मैं कानून के अनुसार इसके खिलाफ़ उचित कार्रवाई करुंगी ।