बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर उदित नारायण का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह लाइव कॉन्सर्ट के दौरान अपनी महिला फैंस को लिप-लॉक करते हुए नजर आ रहे हैं । सोशल मीडिया पर उदित नारायण की ये किसिंग वीडियो तेजी से वायरल हो रही है । लाइव शो में ‘टिप टिप बरसा पानी’ पर परफॉर्म करने के दौरान जब महिला फैन सेल्फी लेने उदित नारायण के पास आती हैं तो, पहले महिला फैन मुड़कर उदित नारायण के गाल पर किस करती है जिसके बाद सिंगर उसके होंठों पर Kiss कर लेते हैं ।

सिंगर उदित नारायण ने लाइव शो के दौरान महिला फैन के होंठों पर किया Kiss ; वायरल हुआ वीडियो ; ट्रोल होने पर अपनी सफ़ाई में कहा- “फैंस मुझ पर प्यार लुटाते हैं तो मैं यह सोचकर झुक जाता हूं कि…”

उदित नारायण ने वायरल किसिंग वीडियो पर दी सफ़ाई

वायरल वीडियो में उदित नारायण शो में मोहरा फिल्म का हिट गाना ‘टिप-टिप बरसा पानी’ गाना गाते नजर आ रहे हैं । तभी कुछ फीमेल फैंस उनके साथ सेल्फी लेने के लिए स्टेज के पास पहुंच जाती हैं । उदित भी बड़े प्यार से पहले उनके साथ सेल्फी लेते हैं और फिर उन्हें गालों पर किस करते हैं । इसके बाद गायक स्टेज पर दूसरी तरफ जाते हैं और वहां बाउंसर के इशारा करते हैं कि वो महिला फैन को स्टेज के पास आने से ना रोकें । फिर वो महिला फैन के साथ स्टेज पर घुटने के बल बैठते हैं और फोटो लेने के बाद उसे होंठों पर चूमते हैं ।

इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी जमकर ट्रोलिंग हो रही है । फीमेल फैंस के साथ की गई इस हरकत पर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। हालांकि उदित ने वायरल वीडियो पर अपनी सफाई दी है ।

वीडियो पर हुए बवाल के बाद उदित नारायण ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में अपनी सफ़ाई देते हुए इस पल को ‘एक्सप्रेशन ऑफ लव’ बताया है । उदित ने कहा, “फैंस इतने दीवाने होते हैं ना, हम लोग ऐसे नहीं हैं । हम सभ्य लोग हैं । कुछ लोग इसे एनकरेज करते हैं और इसके जरिए अपना प्यार जाहिर करते हैं । इस चीज को उड़ा के क्या करना है । भीड़ में बहुत सारे लोग होते हैं । हमारे पास बॉडीगार्ड भी होते हैं । लेकिन फैंस को लगता है कि उन्हें मिलने का मौका मिल रहा है तो कोई हाथ बढ़ाता है तो कोई हाथ पर किस करता है । ये सब दीवानगी होती है, इस पर उतना ध्यान नहीं देना चाहिए । मेरी फैमिली की छवि ऐसी है कि हर कोई चाहता है विवाद हो । आदित्य हमेशा चुपचाप रहता है । कंट्रोवर्सी में आता नहीं है । जब मैं स्टेज पर गाता हूं तो वहां पागलपन होता है । फैंस मुझसे प्यार करते हैं, मुझे भी लगता है उन्हें खुश होने दो । वैसे इस टाइप के लोग हम है नहीं । हमें भी उनको खुश करना होता है ।”

उदित ने आगे अपनी सफाई में कहा, “मैं 46 सालों से इंडस्ट्री में हूं । मेरी छवि ऐसी नहीं रही है । जब फैंस मुझ पर प्यार लुटाते हैं तो मैं हमेशा हाथ जोड़ लेता हूं । मंच पर यह सोचकर झुक जाता हूं कि फिर आज का ये वक्त लौट के आए या ना आए ।”