संजय लीला भंसाली अभिनेता सलमान खान और आलिया भट्ट के साथ अपनी महत्वाकांक्षी फ़िल्म इंशाअल्लाह को बहुत ही उत्साह के साथ शुरू करने वाले थे लेकिन सलमान खान ने भंसाली की फ़िल्म से किनारा कर लिया जिसके चलते उनकी ये फ़िल्म अटक गई । इसके बाद संजय लीला भंसाली ने आलिया भट्ट के साथ अपनी एक और फ़िल्म गंगूबाई करने का फ़ैसला किया । पिछले कई दिनों से खबरें आ रही थी कि भंसाली इस फ़िल्म में रणवीर सिंह को एक कैमियो के लिए कास्ट करना चाहते थे लेकिन रणवीर सिंह ने संजय लीला भंसाली की फ़िल्म में कैमियो करने से इंकार कर दिया । लेकिन हम आपको इस खबर की पूरी सच्चाई बता सकते हैं कि ये खबर सरासर गलत है । दरअसल, रणवीर कभी भी आलिया की फ़िल्म का हिस्सा थे ही नहीं ।

संजय लीला भंसाली की फ़िल्म में रणवीर सिंह के कैमियो का असली सच अब आया सामने !

रणवीर सिंह कभी संजय लीला भंसाली की फ़िल्म का हिस्सा नहीं थे

इंडस्ट्री से जुड़े विश्वस्त सूत्र ने इस बारें में कहा है कि, “भंसाली के साथ आलिया की फिल्म में रणवीर कभी नहीं थे । इसलिए, इस फ़िल्म में उनका कैमियो करने का कोई सवाल ही नहीं है । भंसाली और रणवीर सबसे प्रिय, सबसे सफ़ल निर्देशक-एक्टर की जोड़ी रही है । यकीनन फ़ैंस इस जोड़ी को फ़िर से साथ काम करते हुए देखना चाहेंगे ।''

यह भी पढ़ें : EXCLUSIVE: इंशाअल्लाह बंद हुई तो क्या, आलिया भट्ट के लिए अब दूसरी फ़िल्म बनाएंगे संजय लीला भंसाली ?

गौरतलब है कि भंसाली और रणवीर की जोड़ी ने राम लीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी तीन ब्लॉकबस्टर फ़िल्में दी है । दोनों के फ़ैंस को जल्द ही इस बात का इंतजार है कि कब दोनों साथ में किसी फ़िल्म का ऐलान करेंगे ।