बॉलीवुड और क्रिकेट का गहरा नाता रहा है । लोगों के बीच भी क्रिकेट और बॉलीवुड को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा सकता है । और अब यकीनन ये खबर क्रिकेट और बॉलीवुड लवर्स को खुश कर देगी । भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर क्रिकेटर इरफान पठान अब फिल्मों में आने की तैयारी कर रहे है । बाएं हाथ के ऑलराउंडर इरफान पठान तमिल फ़िल्म के साथ फ़िल्मी दुनिया में कदम रखेंगे ।

इरफान पठान ने फ़िल्मों में आने का मन बनाया
इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे इरफान पठान जम्मू एंड कश्मीर की रणजी टीम को प्रशिक्षण दे रहे हैं । लेकिन अब इरफ़ान ने फ़िल्मों में आने का मन बना लिया है । खबरों के मुताबिक, इरफ़ान तमिल फ़िल्म विक्रम 58 में लीड रोल निभाते हुए नजर आएंगे । इसका निर्देशन अजय गनानामुथु करेंगे । इस फिल्म को ललित कुमार की सेवन स्कीन स्टूडिया द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा ।
#BreakingNews: Wellknown cricketer Irfan Pathan to make his acting debut... Will essay a key role in #ChiyaanVikram's forthcoming #Tamil film [not titled yet]... Directed by Ajay Gnanamuthu... Produced by Lalith Kumar’s Seven Screen Studio. #ChiyaanVikram58 pic.twitter.com/RbdXJ34kD8
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 14, 2019
यह भी पढ़ें : क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अब फ़िल्मी दुनिया में लेने जा रहे हैं एंट्री ?
इस फ़िल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू हो जाएगी । फिल्म में एआर रहमान का संगीत, शिवकुमार की सिनेमैटोग्राफी और अमरन की आर्ट होगी ।
















