सैफ़ अली खान, अर्जुन कपूर, यामी गौतम और जैकलीन फ़र्नांडीज की हॉरर कॉमेडी शैली की फ़िल्म भूत पुलिस रिलीज होने के लिए तैयार है । इससे पहले मेकर्स ने भूत पुलिस से सभी मुख्य किरदारों के फ़र्स्ट लुक रिलीज कर प्रत्याशा बढ़ाई थी और अब लोगों के उत्साह को डबल करने के लिए मेकर्स फ़िल्म के ट्रेलर को रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं । हमने सुना है कि सैफ़ अली खान की भूत पुलिस के ट्रेलर को 15 अगस्त के दिन रिलीज किया जाएगा । भूत पुलिस डायरेक्ट ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म डिज्नी प्ल्स हॉटस्टार पर 17 सितंबर को रिलीज होगी ।

सैफ़ अली खान की भूत पुलिस
फ़िल्म जगत से आ रही खबरों की मानें तो, मेकर्स भूत पुलिस के ट्रेलर को 15 अगस्त के आसपास रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं । इस बारें में विश्वस्त सूत्र ने हमें बताया, “हां भूत पुलिस का ट्रेलर 15 अगस्त के आसपास रिलीज किया जाएगा । हालांकि एक तय डेट अभी फ़ाइनल नहीं हुई है । लेकिन इतना जरूर है कि मेकर्स ने ट्रेलर को रिलीज करने की प्लानिंग शुरू कर दी है ।”
डायरेक्ट ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर रिलीज होगी फ़िल्म
बता दें कि, कोरोना महामारी के चलते भूत पुलिस को थिएटर की बजाए डायरेक्ट ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर रिलीज किया जा रहा है । भूत पुलिस को लेकर डिज्नी प्लस हॉटस्टार के साथ हुई डील के बारें में बॉलीवुड हंगामा को करीबी सूत्र ने बताया कि, “भूत पुलिस के सैटेलाइट और डिजिटल अधिकार स्टार नेटवर्क को 40 करोड़ रुपये के लागात की तुलना में 60 से 65 करोड़ रुपये में बेचे हैं । यानि फ़िल्म 40 करोड़ रु के बजट में बनी है और इसे 60 से 65 करोड़ रुपये में बेचा गया है । इस डील के साथ भूत पुलिस के प्रोड्यूसर रमेश तोरानी को सीधे-सीधे 20 से 25 करोड़ रु का मुनाफ़ा हुआ है । संगीत और अन्य अधिकारों की बिक्री से और मुनाफ़े की उम्मीद है ।”
भूत पुलिस में जहां सैफ़ अली विभूति नाम के व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं वहीं अर्जुन कपूर चिरौंजी नाम का किरदार निभा रहे हैं । यामी गौतम माया नाम का किरदार निभा रही हैं और जैकलीन फ़र्नांडीज कनिका नाम का किरदार निभाती हुई दिखाई देंगी । सैफ और अर्जुन कपूर, भूत पुलिस में भाइयों के रोल में नजर आने वाले हैं ।
पवन कृपलानी के निर्देशन में बनी भूत पुलिस को थ्रीडी में तैयार किया गया है । टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सहयोग से 12वीं स्ट्रीट एंटरटेनमेंट द्दारा प्रस्तुत भूत पुलिस को पवन कृपलानी द्वारा निर्देशित किया गया है । यह रमेश तौरानी, अक्षय पुरी द्वारा निर्मित और जया तौरानी द्वारा सह-निर्मित है ।
















