
पद्मश्री विजेता अभिनेता टॉम ऑल्टर कैंसर से जंग हार गए और बीती रात उनका निधन हो गया । कई टीवी शो और फ़िल्मों में नजर आ चुके टॉल काफ़ी दिनों से कैंसर से जूझ रहे थे । एक्टिंग के अलावा टॉम ऑल्टर 1980 से 1990 के दौरान टॉम एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट भी रहे हैं । इतना ही नहीं उनके नाम एक और उपलब्धि हैं । वह टीवी पर सचिन तेंदुलकर का इंटरव्यू लेने वाले वह पहले व्यक्ति थे । टॉम ने 1976 में आई रामानंद सागर की फ़िल्म चरस से अपने फ़िल्मी करियर की शुरूआ त की थी । पूरा बॉलीवुड उनके निधन से दुखी है ।
खबर के मुताबिक, 67 साल के टॉम ऑल्टर, जो स्टेज फोर स्किन कैंसर से काफी दिन से जूझ रहे थे और इसके कारण उनके अंगूठे को भी हटा दिया था, कल देर रात कैंसर से जंग हार गए । उनके परिवार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, 'दुख के साथ हम अभिनेता, लेखक, निदेशक, पद्मश्री टॉम ऑल्टर के निधन की जानकारी देते हैं। टॉम शुक्रवार रात में अपने परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में दुनिया से विदा हो गए। हमारा आग्रह है कि इस समय हमारी प्रिवेसी का सम्मान किया जाए।'
हम बॉलीवुड हंगामा हिंदी पर, टॉम ऑल्टर के निधन पर उनके परिवार में उनकी पत्नी करोल, बेटे जेमी और बेटी अफ़शाना और उनके दोस्तों के प्रतिहार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं और टॉम ऑल्टर के निधन पर भगवान से प्रार्थना करते हैं कि भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे ।
















