कपिल शर्मा बेंगलुरु में आयुर्वेदिक इलाज करा रहे हैं । लेकिन फ़िर भी अपने शो के बारें में सोच रहे हैं । उनकी ओर से बोलते हुए, कपिल के करीबी दोस्त राजीव ढींगरा, जो कपिल की नई फ़िल्म फ़िरंगी को निर्देशित कर रहे हैं और द कपिल शर्मा शो के सहयोगी निर्देशक हैं ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि अगले साल से पहले कपिल अपने शो के साथ वापस आ सकते हैं। फिलहाल उनका पूरा ध्यान और एकाग्रता हमारी फिल्म फिरंगी को प्रमोट करने और मार्केटिंग करने पर है । शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब हम पोस्ट प्रोडक्शन कर रहे हैं ।"
राजीव ने खुलासा किया कि, कपिल फ़िरंग़ी के लिए एक व्यापक प्रचार दौरे की योजना बना रहे हैं । "वहऽपनी फ़िल्म का प्रमोशन करने के लिए छोटे जिलों और शहरों की यात्रा करेंगे, वे तथाकथित गढ़ जहां उनका प्रशंसक उन्हें सबसे ज्यादा प्यार करते हैं । हमारी फिल्म को प्रमोट करने के दौरान वह अपने प्रशंसकों को बताएंगे कि वे टेलीविजन पर अपनी नई पारी के लिए तैयार हो रहे हैं।"
राजीव ने कपिल की योजनाओं के बारें में ज्यादा खुलासा करने के इच्छुक नहीं थे, वहीं एक विश्वसनीय सूत्र ने सूचित किया कि, एक नए फ़ोरमेट में नई फ़्रेश लाइन-अप कॉमिक टेलेंट के साथ कपिल का शो सोनी एंटरटेनमेंट पर अगले साल जनवरी या फ़रवरी के दौरान फ़िर से शुरू होगा ।
















