
टाइगर श्रॉफ़, जिसने कृति सेनन, श्रद्दा कपूर और जैकलीन फ़र्नांडिस के साथ काम किया है, अपनी आगामी डांस पर आधारित फ़िल्म मुन्ना माइकल के लिए हीरोईन के लिए एक नए चेहरे की तलाश कर रहे हैं । हीरोईन के लिए तलाश शुरू हो गई है और यह फ़ैसला किया गया है कि इस फ़िल्म के लिए हीरोईन के रूप में किसी नई लड़की को लाएंगे और जिसके लिए यह फ़िल्म डेब्यू रहेगी ।
हालांकि, फ़िल्म के मेकर्स द्दारा कई उभरती हुई महत्वाकांक्षी अभिनेत्रियों को ये अवसर दिया जाएगा साथ ही शहर-शहर जाकर नए चेहरे की तलाश के लिए टेलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जएगा , ये टेलेंट हंट के ऑडिशन सिर्फ़ महानगरों में ही आयोजित किए जाएंगे । फ़िल्ममेकर सब्बीर ने जोर देकर कहा कि वे वास्तव में टाइगर के अपोजिट किसी नई लड़की को खोज रहे हैं और इसके लिए उन्होंने कई कास्टिंग डायरेक्टर से भी बात की है । उन्होंने बताया कि वे पहले भी अनेक न्यूकमर्स के साथ काम कर चुके हैं , (टाइगर सहित, जिसने हीरोपंती से अपना डेब्यू किया था और जिसे खुद सब्बीर ने निर्देशित किया था ), उन्होंने आगे कहा, कि वह नए टेलेंट को इंडस्ट्री में लाने पर गर्व महसूस करते हैं ।
विक्की रजनानी, नेक्स्टजेन फ़िल्म्स द्दारा प्रोड्यूस मुन्ना माइकल में मुख्य भूमिका में टाइगर श्रॉफ़ नजर आएंगे, जो इस फ़िल्म में माइकल जैक्सन के जबरदस्त प्रशंसक का किरदार अदा करेंगे । दिलचस्प बात ये है कि टाइगर असल जिंदगी में भी माइकल जैक्सन के बहुत बड़े प्रशंसक हैं, और वो न केवल माइकल जैक्सन के बहुत बड़े प्रशंसक बल्कि खुद भी एक उत्कृष्ट डांसर हैं ।
















