टाइगर श्रॉफ और दिशा पटनी अभिनीत साजिद नाडियाडवाला की बागी 2, ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है जहाँ पहले ही दिन इस फ़िल्म ने, 25.10 करोड़ रुपये का कारोबार कर सफ़लता का झंडा गाड़ दिया है। बेहतरीन एक्शन और भावनाओं से लैस बागी 2, साल 2018 की सर्वोच्च ओपनिंग फ़िल्म बन गयी है। इसके अलावा, गुड फ्राइडे के अवसर पर रिलीज हुई किसी भी फ़िल्म की तुलना में बागी 2, ने इस दिन सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म का खिताब भी अपने नाम कर लिया है।

टाइगर श्रॉफ़-दिशा पटनी की बागी 2 ने पहले ही दिन बना लिया ये रिकॉर्ड !

बागी 2 को मिल रह है दर्शकों का ढेर सारा प्यार

बागी 2 में टाइगर श्रॉफ अनदेखे एक्शन पैक अवतार में नज़र आ रहे है और इसके साथ ही, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 25.10 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग करने वाली यह टाइगर की पहली फ़िल्म है । गुड फ्राइडे रिलीज का फ़ायदा उठाते हुए यह फ़िल्म दर्शकों के प्यार और प्रशंसा पात्र बनी हुई है।

फ़िल्म में टाइगर श्रॉफ के बेहतरीन एक्शन, स्टंट और इंटेंस अवतार ने एक चुम्बक का काम किया है जिसने दर्शकों को थिएटर की तरफ अपने कदम बढ़ाने के लिए मजबूर कर दिया है।

जब से फ़िल्म की घोषणा हुई है तब से फ़िल्म सुर्खियां बटोर रही है। बागी 2 2016 में आई सुपरहिट फिल्म बागी का सीक्वल है और फ़िल्म में टाइगर श्रॉफ एक अनदेखे अवतार में नज़र आ रहे है जो इस भाग का बेस्ट पार्ट है।

साजिद नाडियाडवाला की इस फ़िल्म में टाइगर श्रॉफ और दिशा पटनी की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ दर्शकों से रूबरू हो रही है। इसके साथ ही फ़िल्म में मनोज बाजपेयी, रणदीप हुड्डा और प्रतीक बब्बर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आए हैं ।

यह भी पढ़ें : फ़िल्म समीक्षा : बागी 2

साजिद नाडियाडवाला और फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित बागी 2 को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत किया गया है । अहमद खान द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है ।