अभी पिछले दिनों खबर आई थी बागी 2 की जोड़ी टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी एक बार फ़िर बागी 3 में भी एक स्पेशल गाने में नजर आएगी । बागी 3 में जहां टाइगर श्रॉफ के अपोजिट श्रद्धा कपूर नजर आने वाली हैं वहीं दिशा पाटनी को एक स्पेशल गाने के लिए चुना गया है । इस गाने में टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी बेहतरीन डांस मूव्स करते हुए नजर आएंगे । और अब पता चला है कि, टाइगर और दिशा अभिषेक बच्‍चन के आइकॉनिक गाने पर थिरकते हुए दिखाई देंगे ।

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी बागी 3 में अभिषेक बच्चन के इस आईकॉनिक गाने को करेंगे रिक्रिएट

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की सिजलिंग केमिस्ट्री देखने को मिलेगी

खबरों की मानें तो रीमिक्स के इस दौर में बागी 3 के लिए एक आईकॉनिक गाने का रीमेक कि्या जा रहा है और ये गाना है, अभिषेक बच्चन का लोकप्रिय गीत 'दस बहाने कर के ले गए दिल' । बताया जा रहा है कि गाने में टाइगर और दिशा की सिजलिंग केमिस्‍ट्री देखने को मिलेगी ।

ऑरिजनल गाना 'दस बहाने कर के ले गए दिल' साल 2005 में आई फ़िल्म दस का है । इस फ़िल्म में अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी, जाएद खान, ईशा देओल और सुनील शेट्टी ने अहम भूमिका निभाई थी । ऑरिजनल गाने को केके और शान ने आवाज दी थी और इसे विशाल-शेखर ने कंपोज किया था ।

यह भी पढ़ें : टाइगर श्रॉफ की बागी 3 में दिशा पाटनी को मिला खास रोल, ये है पूरी डिटेल

साजिद नाडियाडवाला के नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फ़िल्म बागी 3 को अहमद खान द्दारा निर्देशित किया जा रहा है । यह फ़िल्म 6 मार्च 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।