साजिद नाडियाडवाला की साल 2014 में आई फ़िल्म हीरोपंती से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले टाइगर श्रॉफ, जिसने अपने अभिनय, डांस और एक्शन से बॉलीवुड में एक अलग मुकाम बनाया है, जल्द ही हीरोपंती के अगले भाग, हीरोपंती 2 में नजर आएंगे । आज इस फ़िल्म का ऑफ़िशियल ऐलान कर दिया गया है । मेकर्स सहित टाइगर श्रॉफ ने हीरोपंती 2 के फ़र्स्ट लुक को शेयर किया है । फ़िल्म के फ़र्स्ट लुक में टाइगर श्रॉफ एक बार फ़िर खतरनाक एक्शन अवतार में नजर आ रहे है । टाइगर की एक्शन से भरी हीरोपंती 2 अगले साल 16 जुलाई 2021 को रिलीज होगी ।

टाइगर श्रॉफ ने हीरोपंती 2 के दो पोस्टर्स शेयर किए
टाइगर ने अपने सोशल अकाउंट पर हीरोपंती 2 के दो एक्शन पैक्ड पोस्टर्स को शेयर किया है । पहले पोस्टर में जहां टाइगर ढेर सारी बंदूकों के इर्द-गिर्द दिखाई दे रहे हैं वहीं दूसरे पोस्टर में वह गन लिए हुए खड़े हैं । पोस्टर पर लिखा है, 'द वर्ल्ड वॉन्ट्स हिम डेड ।'
फ़िल्म के दोनों पोस्टर्स को शेयर करते हुए टाइगर ने लिखा,'यह मेरे लिए बेहद स्पेशल है । मेरे मेंटर साजिद सर के साथ एक और फ्रैंचाइजी को आगे बढ़ाना मेरी खुशकिस्मती है ।' पोस्टर्स के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई है जो कि 16 जुलाई 2021 है ।
टाइगर फैंस इस खबर से बेहद खुश होंगे। फिल्म के पोस्टर्स से साफ है कि फिल्म में एक्शन का स्तर काफी ऊपर होने वाला है। साथ ही फिल्म की टैगलाइन है- 'The World Wants Him Dead'.. टाइगर की बाकी फिल्मों की तरह हीरोपंती 2 भी एक्शन और स्टंट से भरपूर होगी |
जहां हीरोपंती के पहले भाग का नि्र्देशन शब्बीर खान ने किया था वहीं हीरोपंती 2 को टाइगर के बागी 3 के निर्देशक अहमद खान डायरे्क्ट करेंगे । जबकि साजिद नाडियाडवाला द्दारा इसे प्रोड्यूस किया जाएगा ।
















