टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी, जो कथित रूप से बॉलीवुड के लव बर्ड्स कहे जाते हैं, को हाल ही में पुलिस ने रोक लिया । मंगलवार की शाम जब टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी बैंडस्टैंड पर अपनी कार में सेकंड राउंड पर निकले तो पुलिस ने दोनों को रोका ।

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी
खबरों की मानें तो, अपने जिम सेशन के बाद दिशा और टाइगर साथ में कार राइड एंजॉय कर रहे थे बांद्रा में । टाइगर पीछे बैठे थे जबकि दिशा आगे की सीट पर थीं । जैस ही टाइगर और दिशा ने बैंडस्टैंड पर अपनी कार से दूसरा राउंड लगाया, मुंबई पुलिस ने उन्हें तुरंत रोक लिया और उनसे उनके आवश्यक कागजात मांगे जिसमें शामिल थे उनके आधार कार्ड इत्यादि । हालांकि इसके बाद पुलिस ने दोनों को जाने के लिए कह दिया था ।
बता दें कि टाइगर और दिशा काफ़ी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन उन्होंने इस बारें में कभी भी खुलकर कुछ नहीं कहा । दिशा टाइगर की फ़ैमिली का भी अहम हिस्सा बन चुकी हैं ।
वर्क फ़्रंट की बात करें तो, जहां दिशा हाल ही में सलमान खान की फ़िल्म राधे में नजर आई वहीं टाइगर की आगामी फ़िल्में हैं- हीरोपंती 2, बागी 4 और गणपत ।
















