करण जौहर ने साल 2012 में अपनी फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के साथ हिंदी सिनेमा को तीन नए बेहतरीन कलाकार दिए, आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्हो्त्रा । तीनों ही कलाकरों ने करण जौहर की इस फ़िल्म से बॉलीवुड में एंट्री ली और अब इनकी बॉलिवुड में बेहतरीन कलाकारों में गिनती होती है । और अब एक बार फ़िर करण जौहर इस फ़िल्म का सीक्वल, स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 लेकर आ रहे हैं और अपने चिर-परिचित अंदाज में इस फ़िल्म के साथ दो नए सितारों को बॉलीवुड में एंट्री दिला रहे है । जहां टाइगर श्रॉफ़ इस फ़िल्म के मुख्य अभिनेता के तौर पर नजर आएंगे वहीं अभिनेता चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे इस फ़िल्म की मुक्य अभिनेत्री के तौर पर नजर आएंगी ।

जबकि सेकेंड लीड एक्ट्रेस के रूप में तारा सुतारिया नजर आएंगी । नई लव स्टोरी पर बेस्ड धर्मा प्रोडक्शसं की स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 जहां पहले 23 नवंबर 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, अब अगले साल के लिए टाल दी गई है ।
स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की नई रिलीज डेट का ऐलान
करन ने अपने ऑफ़िशियल ट्विटर अकाउंट ने अपनी आगामी फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 की नई रिलीज डेट का ऐलान करते हुए लिखा, “There is a NEW DATE for #SOTY2!!!! The admissions are now in summer 2019!!! Watch this space! @punitdmalhotra @iTIGERSHROFF @DharmaMovies @apoorvamehta18 @foxstarhindi.”
धर्मा प्रोडक्शसं ने नए पोस्टर के साथ इस फ़िल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान किया है । और अब ये फ़िल्म अगले साल 10 मई 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । फ़िल्म के नए पोस्टर में फ़िल्म के तीनों कलाकार टाइगर, अनन्या और तारा सुतारिया स्माइल करते हुए नजर आ रहे है । इस ट्वीट को पोस्ट करते हुए धर्मा प्रोडक्शसं के ऑफ़िशियल ट्विटर हैंडल से कैप्शन लिखा गया, "Same place, same game, new date. See you on 10th May, 2019! #SOTY2."
यह भी पढ़ें : देहरादून में स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 की शूटिंग में जुटे टाइगर श्रॉफ़ और अनन्या पांडे
फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 की शूटिंग इस साल की शुरूआत में ही हो गई थी और हाल ही में फ़िल्म की स्टार कास्ट ने मसूरी शेड्यूल की शूटिंग खत्म की है । इस फ़िल्म को करण जौहर के भक्त पुनीत मल्होत्रा द्दारा निर्देशित की जा रही है । कहा जा रहा है कि इसके सीक्वल में स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर की स्टार कास्ट का एक कैमियो होगा, लेकिन अभी तक इस बारें में कुछ भी कन्फ़र्म नहीं है । इसके लिए आपको अगले साल की गर्मियों का इंतजार करना होगा, जब ये फ़िल्म रिलीज होगी ।
















