There is no love-making in my film! Kushan Nandy vehemently denies misconduct with Chitrandga Singh

शर्मीले स्वभाव के विन्रम निर्देशक कुशन नंदी पर इन दिनों सकंट के बादल मंडरा रहे हैं  । वर्षों से अटकी फ़िल्म बाबूमोशाय बंदूकबाज़ की शूटिंग करने दौरान निर्देशक कुशन नंदी ने अपनी फ़िल्म की हिरोइन चित्रांगदा से फ़िल्म के मुख्य किरदार नवाज़ुद्दीन के साथ एक बोल्ड अंतरंग सीन करने के लिए जोर दिया और उस सीन को करने के लिए चित्रांगदा ने मना कर दिया था और चित्रांगदा फ़िल्म की शूटिंग बीच में ही छोड़कर चली गई , इसी विवाद में कुशन नंदी बुरी तरह फ़ंस गए हैं

 

जाहिरतौर पर, कुशन नंदी ने चित्रांगदा की संवेदनशीलता को चोट पहुंचाते हुए  जिन अपमानित शब्दों का इस्तेमाल किया था उनसे नाराज़ होकर चित्रांगदा फ़िल्म की शूटिंग अधूरी छोड़कर चली गई । हालांकि नंदी इस खबरों को सिरे से खारिज करते हैं । और कहते हैं कि ये खबर पूरी तरह से एकतरफ़ा है और बिल्कुल झूठ है । बाबूमोशाय बंदूकबाज़ एक थ्रिलर फ़िल्म है और इसमें कामुक दृश्यों के लिए कोई जगह नहीं है । चूंकि मुझे फ़िल्म को खत्म करना है इसलिए मैं अभी किसी भी तरह के शब्दों की लड़ाई में नहीं पड़ना चाहता ।

 

फ़िल्म के लेखक और निर्देशक कुशन नंदी ने चित्रांगदा के दिल की बात जानने के लिए उनके साथ संपर्क करने की कोशिश की लेकिन चित्रांगदा ने कोई उत्तर नहीं दिया ।