
ह्रितिक रोशन अपनी आगामी फ़िल्म मोहनजोदड़ो जो कि अगस्त में सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी , की मार्केटिंग से लेकर रिलीज तक के हर पहलू में व्यक्तिगत तौर पर गहरी रूची ले रहे हैं । निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की फ़िल्म मोहनजोदड़ो का पहला पोस्टर प्रदर्शित हो चुका है । जैसे कि उम्मीद थी, फ़िल्म के पोस्टर से लगता है कि ह्रितिक रोशन चमकीली नारंगी पृष्ठभूमि के खिलाफ़ नज़र आ रहे हैं जिसने इंटरनेट पर सनसनी पैदा कर दी है ।
इस फिल्म के जरिए निर्देशक आशुतोष गोवारिकर मानव सभ्यता के उस दौर की सैर कराएंगे, जो सिल्वर स्क्रीन पर पहले कभी नहीं दिखाया गया । इसके लिए उनकी टीम ने काफी शोध किया है ।
ह्रितिक रोशन कहते हैं कि वे पोस्टर पर मची सनसनी से काफ़ी खुश हैं । कुछ साल पहले राजकुमार हिरानी की फ़िल्म पीके के पोस्टर ने भी हर तरफ़ एक सनसनी फ़ैला दी थी । और अब ये अनुभव मोहनजोदड़ो के लिए मैं भी अनुभव कर रहा हूं जो कि वाकई बहुत जबरदस्त है ।
ह्रितिक को लगता है कि मोहनजोदड़ो में उनका काम अच्छे कामों में से एक होगा । फ़िल्म के पोस्टर का असर इस बात का गवाह बनता है कि इस शानदार फिल्म के हर एक पहलू के पीछे की गई कड़ी मेहनत को बयां करता है ।
एक ऐतिहासिक पोशाक वाली फ़िल्म के करीबी सूत्रों से पता चलता है की , ह्रितिक अक्टूबर 2014 को रिलीज हुई फ़िल्म बैंग बैंग के बाद से ही किसी फ़िल्म में नज़र नहीं आए थे । क्योंकि वह इस फ़िल्म में बहुत व्यस्त थे । वह आशुतोष गोवारिकर के साथ फ़िल्म रिलीज के लिए एक सही माहौल बनाने हेतु बहुत गहराई से काम कर रहे हैं ।
ह्रितिक की ये फ़िल्म उसी शुक्रवार को रिलीज होगी जब अक्षय कुमार अभिनीत फ़िल्म रुस्तम सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी । सूत्रों के मुताबिक, मोहनजोदड़ो के निर्माता यूटीवी ने पहले से ही पूरे भारतवर्ष और विदेशों में सिनेमाघर बुक कर दिए हैं ।
















